Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में मां-बेटे की पिटाई, मंत्री से लगाई गुहार:खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हुई मारपीट

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि दबंगों ने महिला को लाठी से पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम घुसुपुर की बताई जा रही है। गांव निवासी शीतला देवी ने आरोप लगाया है कि वह शाम करीब छह बजे अपने खेत में आलू बीन रही थीं। इसी दौरान गांव के अंकुर प्रताप सिंह, धर्मपाल सिंह और कुंवरपाल सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। शीतला देवी के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि अंकुर प्रताप सिंह ने लाठी से उन पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गईं और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। मारपीट का शोर सुनकर उनका बेटा प्रशांत मौके पर पहुंचा और मां को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि दबंगों ने प्रशांत पर भी हमला कर दिया, जिससे उसे भी चोटें आईं। गांव के अन्य लोगों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता शीतला देवी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब उनके देवर के बेटे ने जबरन उनके खेत से ट्रैक्टर निकालने की कोशिश की। इस बात का विरोध करने पर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। शीतला देवी ने बताया कि घटना के बाद वह थाने पहुंचीं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:अधेड़ की मौत, चार घायल; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बेटी की शादी से पहले पिता ने फांसी लगाई:उन्नाव में पेड़ से लटका मिला शव, आर्थिक तनाव की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment