Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:अधेड़ की मौत, चार घायल; पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर के पास भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के नगला बाबन निवासी 55 वर्षीय राकेश पुत्र गयाप्रसाद के रूप में हुई है। घायलों में नगला भी, फिरोजाबाद निवासी 52 वर्षीय देवदत्त पुत्र सियाराम, 30 वर्षीय राजा पुत्र अंगद, 50 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र गया प्रसाद और 60 वर्षीय रामबकील पुत्र कन्हीलाल शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे संदीप ने बताया कि राकेश छछैना की ओर से ट्रैक्टर पर सवार होकर एटा आ रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनके ताऊ राकेश की मौत हो गई और गांव के चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉस्टलों में भट्टी तो कही इंडक्शन लगाया गया:सिलेंडर की किल्लत से स्टूडेंट्स परेशान, बोले- एक ही रूम में 2-3 दोस्त बना रहे खाना
    Next Article
    मैनपुरी में मां-बेटे की पिटाई, मंत्री से लगाई गुहार:खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हुई मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment