Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में बच्ची बोली- DM अंकल, रोड बनवा दीजिए:बड़े-बड़े गड्ढे, बारिश में पानी भरता है, स्कूल कैसे जाऊंगी; VIDEO

    1 day ago

    1

    0

    बाराबंकी में KG में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची का वीडियो सामने आया है। इसमें बच्ची अपने स्कूल जाने वाली सड़क पर खड़ी होकर डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगा रही है। वह कहती है- “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश का गंदा पानी भर जाता है। आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।” यह वीडियो दो दिन पहले का है। वीडियो सामने आने के बाद डीएम ईशान प्रताप सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम नवाबगंज गूंजीता जायसवाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। सड़क की स्थिति देखने के बाद समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया। टीम ने सड़क पर बने गड्ढों को भरने और रास्ते को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। 3 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला जानिए- नगर कोतवाली क्षेत्र के नबीनगंज के रहने वाले राज मोहम्मद की 4 साल की बेटी आयशा राज है। वह क्रिस्टल गार्डन के पास आनंद भवन स्कूल में KG में पढ़ती है। राज मोहम्मद रोज सुबह उसे स्कूल छोड़ने जाते हैं। बीते दिनों हुई तेज बारिश से कच्ची सड़क की हालत और खराब हो गई है।सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। राज ने बताया- बेटी रोज इसी रास्ते से स्कूल जाती है। रास्ते की हालत देखकर वह काफी परेशान थी। किसी से उसे पता चला कि जिलाधिकारी सड़क की समस्या का समाधान करा सकते हैं। इसके बाद बेटी डीएम से मिलने और अपनी बात कहने की जिद करने लगी। दो दिन पहले जब मैं शिकायत के लिए रोड का वीडियो बना रहा था, तो आयशा ने कहा कि मैं भी बोलूंगी। इसके बाद आयशा ने वीडियो में डीएम से इस रोड की मरम्मत के लिए गुहार लगाई। DM के आदेश पर JCB लेकर मौके पर पहुंचीं SDM डीएम के आदेश पर एसडीएम नवाबगंज गूंजीता जायसवाल बुधवार दोपहर 2:30 बजे JCB लेकर मौके पर पहुंचीं। आयशा की शिकायत के आधार पर सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि सड़क पर बने सभी गड्ढों को भरा जा रहा है। डीएम के आदेश के अनुसार इसके बाद सड़क पर पीवीसी वर्क भी कराया जाएगा। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी की 7 लाख फॉलोअर्स वाली यूट्यूबर की मौत:ट्रक में कार घुसी, मां ने भी दम तोड़ा; परिवार संग उज्जैन जा रही थी यूपी में हाथरस की रहने वाली 23 साल की यू-ट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। छवि सोमवार देर रात परिवार के साथ कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकली थीं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मध्य प्रदेश के आगर मालवा में उनकी कार ट्रक से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात, मां बोली- इंसाफ चाहिए:हत्यारों ने बोटी-बोटी काटा, एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार नहीं
    Next Article
    फुफेरा भाई कहता-ये मेरी गर्लफ्रेंड, NEET छात्रा ने जान दी:कानपुर में ब्लैकमेल कर रहा था; मां बोली- किस रिश्ते पर भरोसा किया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment