Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात, मां बोली- इंसाफ चाहिए:हत्यारों ने बोटी-बोटी काटा, एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार नहीं

    1 day ago

    1

    0

    नोएडा में गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात सामने आई है। 13 साल के आयुष शुक्ला की 2 नाबालिग दोस्तों ने हत्या कर दी। दोनों आयुष को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर ले गए थे। फिर चाकू से उसे गोद डाला। पकड़े न जाएं, इसके लिए शव जंगल में फेंक दिया। 21 अगस्त की रात जंगल से सड़ा-गला शव मिला था। इसके बाद से आयुष की मां और उसके परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर बैठे हैं। 20 घंटे हो चुके हैं। परिवार ने बेटे का शव लेने से मना कर दिया। उनके साथ 50 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। इसे देखते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मां ने कहा- मेरे इकलौते बेटे के हत्यारे का एनकाउंटर होगा तभी अंतिम संस्कार करूंगी। उसे चाकू से बोटी-बोटी काट डाला। हाथ-पैर तक का पता नहीं। शव मिलने के बावजूद पुलिस ने हमें जानकारी नहीं दी। सीएम योगी मुझे न्याय दिलाएं। मेरी दोनों बेटियां बार-बार पूछ रहीं कि आयुष कहां गया। मेरे पास कोई जवाब नहीं। पुलिस आयुष की हत्या मामले में अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ चुकी है। आयुष शुक्ला नोएडा के सेक्टर-20 का रहने वाला था। वह सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। बच्चे के पिता पंकज बीमार रहते हैं। वह लखनऊ में रहकर इलाज करवा रहे हैं। उन्हें अभी तक बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। 2 तस्वीरें देखिए… तीनों बच्चों को लेकर नोएडा में रहती थीं मां लखनऊ की रहने वाली योगमाया शुक्ला नोएडा सेक्टर-20 में किराए के मकान में 2 बेटियों और एक बेटे आयुष के साथ रहती थीं। वह भंगेल सीएचसी में संविदा पर आया के पद पर काम करती हैं। घरवालों के मुताबिक, आयुष 16 अगस्त की शाम करीब 4 बजे मां और बहन को दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात बताकर घर से निकला था। थाने-चौकी के चक्कर काटती रहीं आयुष की मां आयुष जिस समय घर से निकला उसके साथ सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में रहने वाले 2 क्लासमेट भी थे। वह रातभर घर नहीं लौटा। मां योगमाया ने बताया- आयुष के न लौटने पर हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। 18 अगस्त को सेक्टर-12/22 चौकी पर शिकायत की। यहां से सेक्टर-24 और फिर सेक्टर-20 थाने भेज दिया गया। मैं बेटे की तलाश में थाने-चौकी के चक्कर काटती रही। सड़ा-गला शव मिला, बेल्ट-कपड़ों से आयुष की पहचान आयुष की मां ने बताया कि 21 अगस्त की रात सेक्टर-54 के जंगल में पुलिस को एक अज्ञात लड़के का सड़ा-गला शव मिला था। 2 दिन बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सोमवार रात पुलिस ने शव की फोटो दिखाई थी। इसके बाद मंगलवार को हम पोस्टमॉर्टम हाउस आए। यहां कलावा, बेल्ट और कपड़ों से पता चला कि वो मेरा बेटा आयुष ही था। ADCP बोलीं- पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ ADCP नोएडा मनीषा सिंह ने बताया- जांच में सामने आया है कि आयुष और आरोपी नाबालिग एक-दूसरे को जानते थे। पार्टी के बहाने उसे पार्क में बुलाया था। वहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आयुष की हत्या कर दी गई। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयुष हत्याकांड: इन सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस आखिरी में गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के बारे में जानिए ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री:25 लाख स्टूडेंट को मिलेंगे टैबलेट; मेडिकल छात्रों का 13 हजार भत्ता बढ़ाया, जानिए योगी कैबिनेट के फैसले योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में जेन-जी और महिलाओं पर फोकस किया। इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रहे MBBS और BDS स्टूडेंट्स का भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए महीने कर दिया। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और कौशल विकास से जुड़े 25 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। सरकार ने प्रदेश की करीब एक करोड़ बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारावफात जुलूस का हिंदुओं ने किया स्वागत:लखनऊ में मौलानाओं को माला पहनाई-गले मिले; वाराणसी में विदेशी भी शामिल हुए
    Next Article
    बाराबंकी में बच्ची बोली- DM अंकल, रोड बनवा दीजिए:बड़े-बड़े गड्ढे, बारिश में पानी भरता है, स्कूल कैसे जाऊंगी; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment