Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में बकरीद से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी ने दिए दिशा-निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसी क्रम में रामनगर क्षेत्राधिकार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकरीद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए त्योहार के दौरान पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर, मौत:कासगंज में गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    हरदोई में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला:दबंगों ने परिवार पर बांके से किया वार, तीन घायल, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment