Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में हाईस्कूल छात्रा की सड़क हादसे में मौत:परीक्षा देने जा रही थी, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, साथी छात्रा और युवक घायल

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी साथी छात्रा और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उफरौली गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक छात्रा की पहचान कामिनी रावत (पुत्री स्वर्गीय रामू रावत) के रूप में हुई है। घायलों में जनसी वर्मा (पुत्री बबलू वर्मा) और बाइक चला रहे अभिषेक वर्मा (पुत्र रामतेज वर्मा) शामिल हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की दो तस्वीरें देखें जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बसंत इंटर कॉलेज जा रही थीं। घर से निकलने के बाद उफरौली गांव के पास टेंट सामग्री से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कामिनी रावत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही टिकैतनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका दहन-होली पर DM-SP ने तैयारियां देखी:उन्नाव में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के साथ कमियों को पूरा करने के आदेश
    Next Article
    सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ हरदोई में महाअभियान:28 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे देशव्यापी टीकाकरण का आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment