Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में हर्ष फायरिंग का VIDEO:शादी समारोह के दौरान घटना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई, जिसमें लोग असलहों के साथ नाचते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध है। वायरल वीडियो में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के छात्र प्रकोष्ठ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राज सोनी, सचिन और अभिषेक यादव सहित लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी रिवॉल्वर, पिस्टल और राइफल के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह के भी दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। इनमें वे शादी समारोह में .12 बोर डबल बैरल गन और .12 बोर रिपीटर गन से लगातार फायरिंग करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में नगर उपाध्यक्ष राज सोनी भी कई असलहों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ समान कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बाराबंकी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। हाल ही में सतरिख थाना क्षेत्र के सहेलियां गांव में एक शादी समारोह में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपी को रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था और शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की थी। अब इस नए वायरल वीडियो के संबंध में यह देखा जा रहा है कि क्या संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ भी वैसी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जैसी पूर्व के मामलों में की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू, 4 मार्च तक करें आवेदन:कानपुर देहात में SMAM और IN-SITU योजनाओं के तहत किसान उठाएं लाभ
    Next Article
    द ग्रेट खली बोले- ब्लॉग बनाना एक बीमारी:फर्रुखाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment