Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    द ग्रेट खली बोले- ब्लॉग बनाना एक बीमारी:फर्रुखाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर के एक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेसलर द ग्रेट खली मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉग बनाना एक बड़ी बीमारी है और इससे बाहर निकलना कठिन है। खली की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच से संबोधित करते हुए खली ने बच्चों और युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और फिटनेस का महत्व समझाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करना अनिवार्य है। खली ने मोबाइल और ऑनलाइन दुनिया में जरूरत से ज्यादा समय बिताने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म से बाहर निकलकर मैदान में खेलने, दौड़ लगाने और शरीर को मजबूत बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की सलाह दी। खली ने कहा कि जो छात्र अपने बड़ों की बात मानते हैं और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करते हैं, वही भविष्य में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। द ग्रेट खली के कार्यक्रम में पहुंचते ही पूरा परिसर तालियों और नारों से गूंज उठा। उनकी एक झलक पाने के लिए स्कूल के बाहर भी भारी भीड़ जमा हो गई। कई युवक दीवारों और ऊंची जगहों पर चढ़कर उन्हें देखने की कोशिश करते दिखे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने खली के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में हर्ष फायरिंग का VIDEO:शादी समारोह के दौरान घटना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    गोरखपुर में ई-रिक्शा में बैठी महिला से मंगलसूत्र छीना:बाइक सवार दो बदमाश फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment