Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में लव जिहाद मामले में NGO संचालिका को धमकी:घर पर पत्थरबाजी, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले में एनजीओ की संचालिका रिक्षा तुफैल को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। रिक्षा तुफैल ने बताया कि उनकी शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के अनुसार, लखनऊ से संचालित एक 'लव जिहाद' सिंडिकेट का पर्दाफाश करने और 17 लड़कियों को बचाने के बाद से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था। 21 फरवरी की रात उनके हॉस्टल पर पत्थरबाजी की गई और अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप पर जानलेवा धमकियां मिली थीं। इस गिरोह का मुख्य सरगना कमर हयात इदरीसी पहले ही जेल में है। हालांकि, उसके साथी जफर हयात, प्रिया पांडे और आमिर खान अभी भी फरार हैं। रिक्षा तुफैल ने आरोप लगाया है कि फरार आरोपी जफर हयात ने ही उन्हें जान से मारने की सुपारी दी थी। 5 तस्वीरें देखिए… 21 फरवरी की रात करीब 11:40 बजे अज्ञात हमलावरों ने उनके हॉस्टल पर पत्थर फेंके और व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। पीड़िता ने तत्काल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पीड़िता ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धमकी देने वाले चेहरों को बेनकाब किया है। लड़कियों की तस्करी और अपहरण करने वाले गिरोह के कुछ प्रभावशाली सदस्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल, पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा सके। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता और उनके सहयोगियों ने राहत महसूस की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा सांसद बाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात की:एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन लीज पर देने की मांग
    Next Article
    माधौगढ़ सीट से बसपा ने आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाया:जालौन में बुंदेलखंड प्रभारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में घोषित किया, विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment