Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माधौगढ़ सीट से बसपा ने आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाया:जालौन में बुंदेलखंड प्रभारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में घोषित किया, विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

    23 hours ago

    1

    0

    जालौन के माधौगढ़ के अमृता पैलेस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का जिला स्तरीय विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेतृत्व ने माधौगढ़ विधानसभा सीट से आशीष पांडेय को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए जीत का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने मंच से कुरौली निवासी व्यापारी आशीष पांडेय के नाम की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। साथ ही विश्वास जताया कि बसपा 2007 की तरह 2027 में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ पर आधारित हैं और बसपा गरीब, दलित, पिछड़े तथा सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। माधौगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशीष पांडेय ने पार्टी नेतृत्व और बहन मायावती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वे क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। ये पदाधिकारी रहे मौजूद सम्मेलन में झांसी मंडल प्रभारी डॉ. बृजेश जाटव, रविकांत मौर्य, विधानसभा प्रभारी माधौगढ़ राजकुमार पड़रिया, विधानसभा अध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, विधानसभा प्रभारी बसपा मानवेंद्र निरंजन, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपू राजावत, विधानसभा कोषाध्यक्ष रोहित दीक्षित, विधानसभा सचिव हरदासपाल, नगर अध्यक्ष बसपा शैलेंद्र गौतम, मंडल प्रभारी इकलाख, मंडल प्रभारी चेतन दयालु और नगर अध्यक्ष बसपा कोंच महेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में बसपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में लव जिहाद मामले में NGO संचालिका को धमकी:घर पर पत्थरबाजी, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
    Next Article
    मऊ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई:198 लोग पकड़े गए, 8.4 लीटर अवैध शराब जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment