Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा सांसद बाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात की:एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन लीज पर देने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार से उपलब्ध 131.86 एकड़ भूमि को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के नाम लीज पर देने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखने की मांग की। डॉ. बाजपेयी ने बताया कि इस प्रक्रिया में कई स्थानीय विभागों की ओर से अवरोध आ रहे हैं। उन्होंने मंत्री से अपने नियोजन विभाग की एक टीम भेजने का आग्रह किया, ताकि यह टीम अवरोध वाले विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर इन मुद्दों को अंतिम रूप दे सके। इस निरीक्षण से लीज प्रक्रिया के साथ-साथ अवरोधों का अंतिम निर्धारण और उन पर होने वाला अपेक्षित व्यय भी तय हो जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर इन अवरोधों को दूर किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान चारदीवारी के बाहर 85.49 एकड़ भूमि है। इस भूमि को भी 3072 मीटर लंबी दीवार बनाकर सुरक्षित किया जा सकता है, जिससे यह पूरी भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आ जाएगी। डॉ. बाजपेयी ने सुझाव दिया कि नियोजन टीम के निरीक्षण के बाद एएआई बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू करे। इसके अतिरिक्त, यह परीक्षण भी कराया जाए कि एटीआर-72 और वीसीआर विमानों के संचालन के लिए नई हवाई पट्टी बनाने की आवश्यकता होगी या मौजूदा पट्टी में ही विस्तार करके काम चलाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पशु व्यापारी से 5.08 लाख रुपए लूटे:4-5 बदमाशों ने मारपीट की, दूनपुर बाजार जाते समय हुई घटना
    Next Article
    बाराबंकी में लव जिहाद मामले में NGO संचालिका को धमकी:घर पर पत्थरबाजी, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment