Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल:गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    सिरौलीगौसपुर तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहसिन किदवई के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील मुख्यालय पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि सिरौली गौसपुर तहसील में पिछले एक सप्ताह से रसोई गैस की भारी कमी बनी हुई है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार गृहणियों को लकड़ी के चूल्हे से मुक्ति दिलाने और मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर त्योहारों और वैवाहिक समारोहों के इस महत्वपूर्ण समय में आम जनता को गैस उपलब्ध न कराना सरकार की विफलता है। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे में रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि कर दी गई है, जिसे उन्होंने आम जनता के मौलिक हितों पर कुठाराघात बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन किदवई ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से सिरौली गौसपुर ब्लॉक में कुकिंग गैस की डिलीवरी वैन बंद कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एसेंशियल कमोडिटी एक्ट का उल्लंघन है, जिसके तहत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकती। इसके परिणामस्वरूप गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं और लोग दिनभर इंतजार करने को मजबूर हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और घर-घर तक मिलने वाली सुविधाओं को बहाल किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता को तत्काल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने और बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने का भी अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक अध्यक्ष मुरली रावत, परवेज अहमद, शिवकुमार वर्मा, मोइरफान, रंजीत कुमार, अमरेश कुमार, बदरूदीन वारसी, अनिता गौतम सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी:जौनपुर में सभी किसानों को योजना से जोड़ने का अभियान तेज
    Next Article
    ICC Rankings Update: ईशान किशन ने मारी लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा के लिए खतरा, संजू सैमसन ने भी भरी उड़ान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment