Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हमने बेटे को देश की रक्षा के लिए समर्पित किया':ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए नौसेनाकर्मी के पिता सामने आए

    1 hour ago

    1

    0

    ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए नौसेना के जवान आदर्श कुमार उर्फ लकी के पिता बलवीर सिंह चाहर बुधवार को दोपहर बाद मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा-हमने तो अपने बेटे को देश की रक्षा के लिए समर्पित किया था, अब किसी के तहत उसे फंसाया जा रहा है। मेरा बेटा निर्दोष है, निष्पक्षता से इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा-हमारा किसान परिवार है, उसी हिसाब से हम गुजर-बसर कर रहे हैं। अब विस्तार से पढ़िये... यूपी ATS ने आगरा के थाना कागारौल के चीतपुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक आदर्श कुमार लकी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मंगलवार को दबोचा। आरोपी भारतीय नौसेना यानी नेवी में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। लकी हनी ट्रैप का शिकार हुआ है। लांस नायक ने अपने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई है। अब पढ़िये पिता ने क्या कहा? जासूसी के आरोप में पकड़े गए आदर्श कुमार के पिता बलवीर चाहर का कहना है-मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। मेरे बेटे के बारे में पड़ताल कर लीजिए। वह अकोला के एसजी पब्लिक स्कूल से पढ़ा है। मेरे बेटे में कोई ऐब नहीं है। मैंने उसे पढ़ाया-लिखाया है। उसे किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। हमारा परिवार और चालन-चलन देख लो। हमारा किसान परिवार है, उसी हिसाब से हम गुजर-बसर कर रहे हैं। हमारे खाते चैक करा लीजिए उन्होंने कहा-चाहें तो हमारे खाते भी चैक कर सकते हैं। हमने बेटे के भी खाते चैक किए हैं, उसके भी खाते में कोई ज्यादा रकम नहीं आई है। हमारी जांच कराई जा सकती है कि हमने रकम को कहीं इवेस्ट किया हो। हमारे खातों की भी जांच कराई जा सकती है। किसी के तहत मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। मेरा बेटा निर्दोष है। मेरा अकेला बेटा है। हमने तो देश की रक्षा के लिए उसे देश के लिए समर्पित किया था, अब ये किसी के तहत फंस गया है। हमें लगता है कि हमारा बेटा निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। हो सकता है किसी ने लालच में आकर उसे फंसा दिया हो। दुबई नहीं गया मेरा बेटा बलवीर चाहर ने कहा-ये भी अफवाह उड़ाई जा रही है कि मेरा बेटा शादी के बाद दुबई घूमने गया। वह कुल्लू मनाली जरूर घूमने गया था। दुबई की तो झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। अगर गया होगा तो किसी फ्लाइट से ही तो गया होगा, इसकी जांच कराई जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे में ऑटो चालक ने युवती से की अभद्रता:बरेली में नशे में की थी बदसलूकी, अवैध तमंचा बरामद
    Next Article
    मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा की:जनता दर्शन में शिकायतें सुनने, विभागों में साफ-सफाई के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment