Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे में ऑटो चालक ने युवती से की अभद्रता:बरेली में नशे में की थी बदसलूकी, अवैध तमंचा बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने छेड़छाड़ के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 9 मार्च की है, जब थाना बारादरी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, सुरेश शर्मा नगर और बजरंग ढाबे के बीच उसकी बेटी के साथ ऑटो चालक ने गलत हरकत की थी। उस समय युवती ऑटो में अकेली थी। पीड़िता ने ऑटो का नंबर यूपी-25 एफटी 8922 बताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान, 11 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में देखा गया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शहदाना मजार के पीछे नागपंचमी मेला ग्राउंड जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। वहां से सूर्या नगर सैनिक कॉलोनी निवासी विशाल नामक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार का टैम्पो किराए पर चलाता है और शराब पीने का आदी है। घटना वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में ही उसने ऑटो में बैठी युवती के साथ गलत हरकत की थी। घटना के बाद पुलिस की तलाश शुरू होने पर वह लगातार छिप रहा था। पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट सहित दो अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने उमड़ी भीड़:लाइन में खड़ी महिला बेहोश, बोली- सुबह 5 बजे से खड़ी थी, 4 दिन से लगा रही चक्कर
    Next Article
    'हमने बेटे को देश की रक्षा के लिए समर्पित किया':ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए नौसेनाकर्मी के पिता सामने आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment