Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान से 50cm ऊपर:35 परिवार तटबंध पर विस्थापित, बाढ़ का खतरा बरकरार, 6 तस्वीरों में देखें स्थिति

    6 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, अब इसमें धीरे-धीरे कमी आ रही है। जलस्तर में मामूली गिरावट के बावजूद तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण हेतमापुर, बाबापुरवा, सुंदरनगर, कोडरी, बेलहरी, सरसंडा, ललपुरवा और मदरहा सहित कई गांव जलमग्न हैं। सुंदरनगर गांव की स्थिति सबसे गंभीर है। यह गांव नाले के सामने बसा है, जिससे नदी और नाले का पानी तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। कई घरों में पानी घुसने के बाद लगभग 35 परिवारों ने अपना आवश्यक सामान लेकर तटबंध पर शरण ली है। ग्रामीणों ने चारपाई, बिस्तर, कपड़े, राशन और अन्य सामान के साथ तटबंध पर अस्थायी ठिकाने बनाए हैं और वहीं रहने को मजबूर हैं। 6 तस्वीरें देखिए- ग्रामीणों को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। वे दिन-रात नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जलस्तर में दोबारा वृद्धि हुई तो निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। बाढ़ के कारण कई रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के जमका गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और बचाव के इंतजाम मजबूत रखने की मांग की है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। फिलहाल जलस्तर में कमी कुछ राहत दे रही है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP ने सड़क हादसे में घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल:उन्नाव के बांगरमऊ से लौटते समय अब्बासपुर मार्केट के पास घटना
    Next Article
    काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हरियाली शृंगार:फूल, फल और सब्जियों से सजा मंदिर, सवा लाख बत्तियों से हुई महाआरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment