Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में ‘स्वरंग’ का कार्यक्रम:कलाकारों और अतिथियों ने साझा किए सिनेमा के अनुभव और संघर्ष

    39 minutes ago

    1

    0

    बाराबंकी के अवध एवेन्यू मॉल में मंगलवार को ‘स्वरंग’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिनेमा, कला, वास्तविक जीवन की प्रेरणादायक यात्राओं और रचनात्मक संवाद का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन एन टॉक्स, कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल एवं टी एफ एफ प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। हनुमान अंश फिल्म में नीम करौरी बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या ने वीडियो कॉल के माध्यम से दर्शकों से संवाद किया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, प्रसिद्ध अभिनेता एवं ए-Scientist, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं इंडियन फिल्म्स एकेडमी के को-फाउंडर श्री दिनेश कुमार सहगल ने Guest of Honour के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम की Celebrity Guest भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय एंकर रहीं। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता हिमांशु राजन की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम एवं कलाकारों की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और अतिथियों के साथ रोचक संवाद हुआ, जिसमें उनके अनुभवों, संघर्षों, सिनेमा की यात्रा और प्रेरणादायक पहलुओं पर चर्चा की गई। श्री दिनेश कुमार सहगल ने कहा कि ऐसे आयोजन सिनेमा और समाज के बीच संवाद स्थापित करने के साथ-साथ नए कलाकारों एवं युवाओं को प्रेरणा और अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने ‘स्वरंग’ जैसे आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन निवेदिता शुक्ला तिवारी (Producer) द्वारा तथा श्री रोहित रावत (Director) के सह-संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में कला, सिनेमा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक लोगों की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल के प्रखर वर्मा, करिश्मा वर्मा, अहम् श्रीवास्तव, आवेश एवं विकास का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डी0 डी0 सिनेमा, बाराबंकी का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम का प्रयोजन देसी तड़का, इंडियन फिल्म अकादमी, डी0डी0 सिनेमा, अवध एवेन्यू मॉल, एक कोशिश ऐसी भी संस्था एवं गदगद गारमेंट्स ने किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन शुभ त्रिवेदी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम में बिक रहा था चोरी का पेट्रोल-डीजल:गोरखपुर में पकड़े गए 4 टैंकर ड्राइवर, 90 रुपए लीटर बेच रहे थे तेल
    Next Article
    दिवाली में अपने फ्लैट में प्रवेश कर सकेंगे 1608 आवंटी:गोरखपुर में खोराबार टाउनशिप में फ्लैटों का निर्माण तेज; CM सौंपेंगे चाबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment