Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवाली में अपने फ्लैट में प्रवेश कर सकेंगे 1608 आवंटी:गोरखपुर में खोराबार टाउनशिप में फ्लैटों का निर्माण तेज; CM सौंपेंगे चाबी

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की आवासीय योजना खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी में बन रहे फ्लैटों का काम तेज कर दिया गया है। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी एवं एमआईजी वर्गों के 1608 फ्लैट दिवाली से पहले तैयार हो जाएंगे और इनका कब्जा आवंटियों को दे दिया जाएगा। ये आवंटी दिवाली के अवसर पर अपने फ्लैटों में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवंटियों को चाबी सौंपेंगे। इसके बाद दिसंबर में भूखंड एवं बचे हुए करीब 400 फ्लैटों का कब्जा दिया जाएगा। 10 जनवरी तक सभी आवंटियों को कब्जा देने की योजना है। दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य, दिवाली से पहले हैंडओवर करने की तैयारी इस परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। जो काम बचा है, उसे मजदूरों की संख्या बढ़ाकर हर हाल में अक्टूबर में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना के तहत करीब 2000 फ्लैट और 312 आवासीय प्लाट हैं। इसके अलावा खोराबार टाउनशिप से ही जुड़ी मेडिसिटी परियोजना के क्लिनिक लेन में 46 बड़े भूखंड हैं जहां अस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर आदि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही संबंधित भूखंड पर आवासीय निर्माण भी कराया जा सकता है। प्राधिकरण के अनुसार विभिन्न आय वर्गों के लिए प्रस्तावित भवनों में संरचनात्मक कार्य अधिकांश ब्लाकों में लगभग पूरा हो चुका है, जबकि फिनिशिंग और बाह्य विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने की तैयारी है। पिछले मंगलवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने इस परियोजना की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आवंटियों को समय से आवास मिले। खोराबार आवासीय टाउनशिप में मिनी एमआइजी श्रेणी के दो ब्लाक प्रस्तावित हैं जिनमें कुल 420 आवास हैं। इनमें दोनों ब्लाक का संरचना का काम हो चुका है। आंतरिक फिनिशिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। एमआइजी में दस में से पांच ब्लाक और एक ब्लाक के आधे का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले माह तक फिनिशिंग का बचा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। इनमें कुल 308 फ्लैट हैं, जिन्हें पहले चरण में कब्जा देने की तैयारी है। इसी तरह एलआइजी श्रेणी में दो ब्लाॅक प्रस्तावित हैं जिनमें कुल 480 फ्लैट हैं। दोनों ब्लाॅक की संरचना पूरी हो चुकी है। आंतरिक फिनिशिंग लगभग 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। इसी तरह ईडब्लूएस के कुल सात में से छह ब्लाक भी अगले माह तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएंगे। इस श्रेणी में कुल 560 फ्लैट हैं जिनमें से करीब 400 में कब्जा देने की तैयारी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि- दिवाली तक लगभग 1608 फ्लैटों के आवंटियों को उनके फ्लैटों पर कब्जा दे दिया जाएगा। चाबी सौंपने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में ‘स्वरंग’ का कार्यक्रम:कलाकारों और अतिथियों ने साझा किए सिनेमा के अनुभव और संघर्ष
    Next Article
    फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकली शोभायात्रा:सदर विधायक की पत्नी और अन्य महिलाएं पगड़ी पहनकर यात्रा में शामिल हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment