Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने 'यक्ष' ऐप से अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया:मेरठ रेंज में 1.06 लाख से अधिक अपराधियों का डेटा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़। मेरठ रेंज में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा विकसित 'यक्ष (YAKSH) ऐप' के माध्यम से अब 1.06 लाख से अधिक अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है। ऐप पर फीडिंग के काम में लाएं तेजी यह ऐप अपराधियों के अभिलेखीकरण, सत्यापन और उनकी गतिविधियों की निगरानी में सहायक है। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। मेरठ परिक्षेत्र में 'यक्ष' ऐप का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेंज के सभी जनपद प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को ऐप के उद्देश्य और प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।।इसके बाद सभी जिलों में डेटा फीडिंग और सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से शुरू की गई। 5863 गांव और मोहल्ले का रिकॉर्ड होगा दर्ज पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, मेरठ रेंज के कुल 5863 ग्राम और मोहल्लों का 100 प्रतिशत डेटा 'यक्ष' ऐप में फीड किया जा चुका है। इनमें मेरठ के 2461, बुलंदशहर के 2170, बागपत के 435 और हापुड़ के 797 ग्राम/मोहल्ले शामिल हैं। 1,06,092 अपराधियों का डेटा दर्ज DIG ने बताया कि लगभग 70 हजार अपराधियों का सत्यापन भी पूरा हो चुका है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार, मेरठ में 42,677 अपराधियों का डेटा दर्ज है, जिनमें से 22,500 का सत्यापन हुआ है। बुलंदशहर में 34,909 अपराधियों में से 31,300 का सत्यापन किया गया है। बागपत में 10,411 अपराधियों में से 8,260 का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि हापुड़ में 18,095 अपराधियों का डेटा दर्ज कर 7,970 का सत्यापन किया गया है। DIG कलानिधि नैथानी ने कहा कि 'यक्ष' ऐप से बीट स्तर पर जवाबदेही तय होगी। इससे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और जघन्य तथा सनसनीखेज अपराधों की रोकथाम में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या:बहन की शादी से 5 दिन पहले हुई मौत, लहूलुहान हालत में खेत में मिला शव
    Next Article
    बाराबंकी में युवक की गला काटकर हत्या:गांव से 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला शव, पुलिस ने किया चार टीमों का गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment