Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जनरेटर रूम में लगी आग,VIDEO:डीजल टैंक फटने से हादसा, वंदे भारत एक्सप्रेस रोकी गई

    1 day ago

    1

    0

    बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गुरुवार को जनरेटर रूम में आग लग गई। भीषण आग के कारण जनरेटर से जुड़े डीजल टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जनरेटर रूम से धुआं उठता देख स्टेशन कर्मचारियों और यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने पूरे जनरेटर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, दमकल वाहन के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी भी देखी गई। इस घटना का असर रेल संचालन पर भी पड़ा। सुरक्षा कारणों से लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म से पहले ही रोक दिया गया। स्थिति सामान्य होने और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को लगभग 15 मिनट की देरी से आगे रवाना किया गया। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर प्रारंभिक नियंत्रण का प्रयास किया गया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक आशंका है कि अत्यधिक गर्मी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने फूका छात्रों की गूंज अभियान का बिगुल:मेरठ में कांग्रेस लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने पोस्टर लांच किया, भाजपा सरकार पर बरसे
    Next Article
    इजरायली तकनीक से तैयार हो रही सब्जियों की पौध:चंद्रभानपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किसान कर सकते हैं बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment