Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने फूका छात्रों की गूंज अभियान का बिगुल:मेरठ में कांग्रेस लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने पोस्टर लांच किया, भाजपा सरकार पर बरसे

    1 day ago

    1

    0

    कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज का गुरुवार को मेरठ से बिगुल फूका गया। यहां अभियान की शुरुआत कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने अभियान का पोस्टर लॉन्च करके की। कांग्रेस सांसद ने बताया कि 40 दिन चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी 28 प्रमुख शहरों में छात्रों, अभ्यार्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालय और युवा समूह के बीच संदेश देने का काम करेगी। इस दौरान शहर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला भी मौजूद रहे। कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि भाजपा सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA को यह कहकर छात्रों पर थोपा था कि इससे परीक्षा को संपन्न कराने में पारदर्शिता और सुधार आएगा। लेकिन यह संस्था देश के करोड़ों छात्रों के लिए नेशनल ट्रॉमा एजेंसी बन चुकी है। इस सरकार के कार्यकाल में 89 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। कई बड़े परीक्षा घोटाले सामने आए हैं। भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा युवा भविष्य कांग्रेस सांसद ने कहा कि NEET UG 2026 का पेपर लीक प्रकरण भाजपा सरकार की सड़ चुकी व्यवस्था का सबसे बड़ा उदाहरण है। लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत और करोड़ों परिवारों की जीवन भर की कमाई परीक्षा में दाव पर लग गई लेकिन परीक्षा भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई। नतीजा यह हुआ देश भर में 20 से ज्यादा छात्रों ने आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र प्रधान को बचा रही केंद्र सरकार राहुल कस्वां ने कहा कि कुछ समय पहले देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह स्वीकार किया कि छात्रों की आत्महत्या के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार कर ली लेकिन इस्तीफा नहीं दिया। कहीं ना कहीं केंद्र सरकार धर्मेंद्र प्रधान को बचाने का काम कर रही है। इतनी बड़ी क्षति पहुंचाने के बाद तो शिक्षा मंत्री की जवाबदेही बनती है। देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह लड़ाई केवल NEET की नहीं है। पूरी शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है और आईसीयू में पहुंच गई है। पेपर लीक, भर्ती घोटाला, खाली पद, महंगी कोचिंग व्यवस्था, लगातार रद्द हो रही परीक्षाएं और बेरोजगारी ने युवाओं का विश्वास तोड़ दिया है। युवा खुद के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। 10 वर्षों में 6.5 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित कांग्रेस सांसद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 10 वर्षों में 89 पेपर लीक मामले सामने आए और करीब 6.5 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हुए। 48 परीक्षाओं में रिटेस्ट हुआ और 22 परीक्षाएं आयोजित होने से पहले ही रद्द कर दी गई। 2019 के बाद NEET 2024 को छोड़कर कम से कम 64 बड़ी परीक्षाएं पेपर लीक से प्रभावित हुई और यह मामले 19 राज्यों तक फैले। पेपर लीक का एक संगठित नेटवर्क पेपर लीग को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका एक संगठित नेटवर्क है। इस नेटवर्क में वेंडर एजेंसियां, प्रिंटिंग प्रेस, ट्रांसपोर्ट चैन, परीक्षा केंद्र के अलावा सॉल्वर गैंग तक की भूमिका बार-बार उजागर हुई है। आज यह केवल शिक्षा का मुद्दा नहीं रह गया है। यह नौकरी का मुद्दा है। युवाओं की भविष्य और उनके परिवारों की उम्मीदों का मुद्दा है। दिल्ली चलो के साथ पहले चरण का समापन अभियान से जुड़े सवाल के जवाब में कांग्रेस सांसद ने कहा कि 30 जून से 28 शहरों में पर्चा वितरण, नुक्कड़ सभा और छात्र संपर्क अभियान शुरू होगा। जुलाई में साप्ताहिक कार्यक्रम, कैंपस संपर्क और अंबेडकर संवाद होंगे। 1 अगस्त को सभी 28 शहरों में कलेक्ट्रेट का घेराव होगा। 9 अगस्त को दिल्ली चलो के साथ अभियान के प्रथम चरण का समापन किया जाएगा। सांसद ने इन तीन मांगों को भी उठाया - शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इस प्रकरण से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की निष्पक्ष जांच हो। - पूरी परीक्षा व्यवस्था की ओवरहालिंग की जाए और परीक्षा से जुड़े हर कांटेक्ट की जांच हो - तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू किया जाए। ताकि परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि और नियुक्ति समय सीमा पहले से घोषित हो जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडी में अवैध वसूली की जांच, अतिक्रमण पर बुलडोजर चेतावनी:पीलीभीत में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया 2 दिन का अल्टीमेटम, न हटने पर चलेगा बुलडोजर
    Next Article
    बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जनरेटर रूम में लगी आग,VIDEO:डीजल टैंक फटने से हादसा, वंदे भारत एक्सप्रेस रोकी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment