Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेंडन टेलर की फिफ्टी से जिम्बाब्वे मजबूत:दूसरे टेस्ट में अफगानिस्तान पर 291 रन की बढ़त; तीसरे दिन 11 विकेट गिरे

    20 hours ago

    2

    0

    जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शारजाह में रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 169 रन बना लिए। टीम की कुल बढ़त 291 रन हो गई है। पहली पारी में 119 रन बनाने वाले ब्रेंडन टेलर ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 50 रन बनाए। हालांकि, दिन के आखिरी सेशन में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान पहली पारी में 217 रन पर सिमटा तीसरे दिन अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी 159 रन पर 6 विकेट से आगे शुरू की। विकेटकीपर बल्लेबाज अफसर जजई और नसीर खान मारूफखिल के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। ग्रेम क्रेमर ने नसीर खान को आउट कर जजई के साथ उनकी साझेदारी तोड़ी। जजई ने 63 रन बनाए। नसीर ने 20 और रहमानुल्लाह जादरान ने 34 रन का योगदान दिया। इसके बाद अफगानिस्तान के आखिरी तीन विकेट केवल 22 रन के अंदर गिर गए। पूरी टीम 217 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 339 रन बनाए थे, इसलिए उसे 122 रन की बढ़त मिली। मसेकेसा ने 4 विकेट लिए जिम्बाब्वे की ओर से विंसेंट मसेकेसा ने सबसे ज्यादा 54 रन डेकर 4 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। ग्रेम क्रेमर को 2 विकेट मिले। टेलर ने फिर संभाली पारी दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर इकराम अलीखिल ने बेन करन का कैच पकड़ा। इसके बाद जियाउर रहमान शरीफी ने इनोसेंट कैया को आउट किया। दो विकेट गिरने के बाद टेलर ने पारी संभाली। उन्होंने कैया के साथ 33 रन जोड़े। कैया 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टेलर ने ब्रायन बेनेट के साथ 55 रन की साझेदारी की। इस दौरान टेलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता, 5वें मैच में 22 रन से हराया भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम ने 22 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से सीरीज जीती थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तौहीद हृदोय के शतक से बांग्लादेश की वापसी:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्कोर-327/6; रबाडा ने 5 विकेट लिए
    Next Article
    भारतीय कोच गंभीर का पोस्ट-बॉलर्स सीरीज जिताते हैं:श्रेयस बोले- बदलते हालात में जीत बड़ी उपलब्धि; सैंटनर ने कहा- चेज करना चाहिए था

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment