Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तौहीद हृदोय के शतक से बांग्लादेश की वापसी:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्कोर-327/6; रबाडा ने 5 विकेट लिए

    19 hours ago

    2

    0

    बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन खराब शुरुआत के बाद वापसी की। रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 327 रन बना लिए। तौहीद हृदोय ने 137 रन बनाए। लिटन दास 92 रन बनाकर नाबाद हैं। एक समय बांग्लादेश ने 22 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हृदोय और लिटन ने छठे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने 51 रन देकर 5 विकेट लिए। रबाडा ने पहली ही गेंद पर दिलाया विकेट साउथ अफ्रीका ने टॉस के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम को शुरुआत में ही दबाव में ला दिया। जोहान्सबर्ग की पिच पर घास होने से तेज गेंदबाजों को गेंद में उछाल मिल रही थी। डेब्यू कर रहे ओपनर महफिजुल इस्लाम पहली ही गेंद पर आउट हो गए। रबाडा की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर उन्होंने बल्ला लगाया। गेंद का किनारा लेकर गली में खड़े मार्को यानसन के हाथों में चली गई। वह टेस्ट डेब्यू की पहली गेंद पर शून्य पर आउट होने वाले इतिहास के चौथे खिलाड़ी बने। इसके बाद मोमिनुल हक भी खाता नहीं खोल सके। वह रबाडा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। नौवें ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 22/3 हो गया। तंजिद और हृदोय ने 99 रन जोड़े तीन विकेट गिरने के बाद तंजिद हसन और तौहीद हृदोय ने पारी संभाली। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की और खराब गेंदों पर रन बनाए। लंच तक बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 91 रन बना लिए थे। दोनों के बीच 69 रन की साझेदारी हो चुकी थी। लंच के बाद दोनों ने 30 रन और जोड़े। इसके बाद रबाडा ने अपने दूसरे स्पेल में तंजिद को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 67 रन बनाए। इसके तुरंत बाद मुशफिकुर रहीम भी पहली गेंद पर आउट हो गए। हृदोय-लिटन ने 206 रन की साझेदारी की पांच विकेट गिरने के बाद हृदोय और लिटन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ जवाबी हमला किया। मार्को यानसन ने छोटी गेंद डाली तो लिटन ने उसे पुल करके चौका लगाया। वियान मुल्डर की गेंद पर हृदोय ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। हृदोय ने 99 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। चाय तक दोनों ने टीम का स्कोर 184/5 पहुंचा दिया। आखिरी सेशन में लिटन ने डेन पैटरसन की गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने रबाडा की गेंद पर भी चौका लगाकर 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हृदोय ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया दूसरी नई गेंद आने से पहले बांग्लादेश ने 20 ओवर में 94 रन जोड़ दिए। हृदोय ने डेन पैटरसन की उछाल लेती गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेलकर चौका लगाया और शतक पूरा किया। उन्होंने 137 रन की पारी खेली। इससे 10 दिन पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 242 रन की नाबाद पारी खेली थी। हृदोय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने। उनसे पहले महमूदुल हसन जॉय ने 2022 में शतक लगाया था। हृदोय का 137 रन का स्कोर भी जॉय के उसी स्कोर के बराबर रहा। मार्को यानसन की गेंद पर हृदोय ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें LBW आउट दिया। हृदोय ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला नहीं बदला। वह दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। रबाडा के अलावा बाकी गेंदबाज असर नहीं छोड़ सके रबाडा ने 51 रन देकर 5 विकेट लिए। टेस्ट में यह उनका 18वां फाइव-विकेट हॉल है। वह साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी के बराबर पहुंच गए हैं। इस सूची में डेल स्टेन 26 और एलन डोनाल्ड 20 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। रबाडा अब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड:सचिन से पीछे रह गए विराट और रोहित; गंभीर की कोचिंग में पहली विदेशी वनडे सीरीज जीती
    Next Article
    ब्रेंडन टेलर की फिफ्टी से जिम्बाब्वे मजबूत:दूसरे टेस्ट में अफगानिस्तान पर 291 रन की बढ़त; तीसरे दिन 11 विकेट गिरे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment