Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रह्मकुमारी आश्रम से शिव शोभायात्रा निकाली गई:शिवरात्रि पर नगर में भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

    17 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा शिव शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शक्ति नगर स्थित आश्रम से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों, जिनमें काला आम, अंसारी रोड, चौक बाजार, बूरा बाजार, डिप्टी गंज और डीएम रोड शामिल हैं, से गुजरी। शोभायात्रा के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती और भारत माता की झांकियां शामिल थीं, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ निकली इस यात्रा ने नगरवासियों को आध्यात्मिक संदेश दिया। श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह शोभायात्रा आश्रम प्रभारी दीपा दीदी और ललित के निर्देशन में आयोजित की गई थी। इसमें ब्रह्मकुमारी परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मनीष, गजेंद्र तेवतिया, रेनू, कमलेश, विमलेश, काजल, तनु, अजय, अशोक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म निर्माता अमित जानी का विवादित बयान:संभल में बोले- जियाउर्रहमान बर्क के गले में सरकार कुत्ते का पट्टा बांध देगी
    Next Article
    किशोरी पर खौलता तेल गिरा, गंभीर रूप से झुलसी:फर्रुखाबाद में मंदिर जाते समय हलवाई की दुकान पर हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment