Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रह्माकुमारी बहनें 28 अगस्त तक मनाएंगी रक्षाबंधन:सरकारी कर्मचारियों को बांधेंगी राखी, सामाजिक-आध्यात्मिक जागृति अभियान चलाएंगी

    26 minutes ago

    1

    0

    मथुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रिफाइनरी नगर टाउनशिप और कृष्णा नगर शाखाएं रक्षाबंधन के अवसर पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागृति अभियान चला रही हैं। यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। संस्था पिछले 24 वर्षों से यह सेवा कर रही है और इस वर्ष इसका 25वां वर्ष है। शनिवार को सुबह से शाम तक विभिन्न विभागों में राखी बांधी गई । बीके कृष्णा दीदी के मार्गदर्शन में ब्रह्माकुमारी बहनों के अलग-अलग समूह बनाए गए हैं। ये बहनें प्रशासनिक कार्यालयों, कारागारों, अस्पतालों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में जाकर उन लोगों को रक्षासूत्र बांधेंगी, जिनके परिजन समय पर उनके पास नहीं पहुंच पाते। संस्था के बीके मनोज भाई ने बताया कि रक्षाबंधन का उद्देश्य केवल कलाई पर राखी बांधना नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि दुराचार, भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए कानून और सजा के साथ व्यक्ति की सोच और अंत:करण में परिवर्तन आवश्यक है। रक्षाबंधन का संदेश मनुष्य के भीतर के देवत्व को जगाना और आसुरी प्रवृत्तियों का दमन करना है। अभियान के तहत 13 अगस्त से पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट सभागार और रोटरी क्लब सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बीके हरीश भाई, बिन्नी दीदी और कृष्णा दीदी ने ‘तनाव मुक्ति’, ‘हर हाल में खुशहाल रहें’ और ‘मन बदलो, जीवन बदलो’ जैसे विषयों पर संदेश दिए। मनोज भाई ने जानकारी दी कि 28 अगस्त तक एक दर्जन से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश पहुंचाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल अरेस्ट से 42.30 लाख की ठगी:मंदिर के खाते में पहुंची रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:8 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, 250 किलो मिठाई नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment