Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रज स्वच्छता अभियान से जुड़ेगा संत समाज:कथा-प्रवचनों से देंगे स्वच्छता का संदेश, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बनी रणनीति

    8 hours ago

    1

    0

    ब्रज की स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए अब संत समाज भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। गुरुवार देर शाम वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में 'हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है' महाअभियान के तहत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से संत, महंत और भागवताचार्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि संत अपने कथा-प्रवचनों, सत्संग और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देंगे और उन्हें ब्रज को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाएंगे। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त ओजस्वी राज सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की और संत समाज से सुझाव लिए। श्रद्धालुओं से करेंगे स्वच्छता की अपील बैठक में निर्णय लिया गया कि संत समाज श्रद्धालुओं से ब्रज में कूड़ा न फैलाने, एकल-उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने तथा यमुना तट, कुंडों, घाटों, परिक्रमा मार्गों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करेगा। अधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु ब्रज आते हैं। यदि संत समाज अपने आध्यात्मिक मंचों से स्वच्छता का संदेश देगा तो यह अभियान अधिक प्रभावी होगा और जनभागीदारी बढ़ेगी। संतों ने सफाई व्यवस्था पर जताई चिंता बैठक में संतों ने वृंदावन की सफाई व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु का भी धार्मिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली को स्वच्छ रखना उनकी सेवा और ब्रज रज के सम्मान का प्रतीक है। संत समाज ने अभियान को पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री की मंशा से जोड़ा अभियान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ब्रज की स्वच्छता को सेवा और जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए तथा इसमें संत समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने संतों से आश्रमों, मंदिरों और भंडारों से ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मथुरा में सफाईकर्मियों की संख्या सीमित है, इसलिए ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनसहयोग सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में विदेशी ने युवक को दौड़ाकर दांत से काटा:हंगामा करते हुए घर में घुसा, पुलिस से चिल्लाकर बोला- गो बैक
    Next Article
    जल जीवन मिशन की टंकी दो साल से बंद:शामली में ग्रामीणों ने सांसद इकरा हसन को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment