Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में विदेशी ने युवक को दौड़ाकर दांत से काटा:हंगामा करते हुए घर में घुसा, पुलिस से चिल्लाकर बोला- गो बैक

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गुरुवार सुबह 10 बजे एक विदेशी युवक ने सप्तसागर दवा मंडी इलाके में जमकर हंगामा किया। वह दौड़ता हुआ एक मकान में घुस गया। वहां मौजूद लोगों को परेशान करने लगा। काफी देर तक समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इस दौरान विदेशी ने एक युवक के हाथ में दांत से काट लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी विदेशी युवक ने अभद्र व्यवहार किया। वह पुलिसकर्मयों को ‘गो बैक’ कहकर चिल्लाने लगा। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने विदेशी युवक को पकड़कर कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। विदेशी के हंगामे की 3 तस्वीरें… पड़ोसी बोले- विदेशी ने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को दौड़ाया सप्तसागर दवा मंडी में रहने वाले दीपू ने बताया- मंडी में आज सुबह एक विदेशी हंगामा करने लगा। वह लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर दौड़ा रहा था। अचानक वह मेरे पांच मंजिला मकान में घुसकर सीढ़ी चढ़ने लगा। हमने मना किया तो हिंदी में बोला हट जाओ-हट जाओ और ऊपर चढ़ गया। विदेशी मकान के ऊपर पहुंचने के बाद वहां से सामान फेंकने लगा। जब काफी मनाने के बाद वह नहीं माना तो हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आने में एक घंटा लग गया। तब तक वह उत्पात मचाता रहा। इस दौरान उसने मेरे हाथ में अपने दांतों से काट लिया। लोगों ने मारते हुए विदेशी युवक को उतारा दीपू ने बताया कि पुलिस वालों ने विदेशी को मकान से नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन वह नीचे उतरने के बजाए पुलिस को ही उल्टा गो-बैक कहने लगा। पुलिस ने उसे उतारने की कोशिश की पर वह नहीं उतरा तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सभी विदेशी युवक को नीचे उतारने लगे, जिस पर धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने किसी तरह मारते हुए उसे मकान से नीचे उतारा। इस दौरान वह लोगों पर हमलावर रहा। लोगों को गालियां देता रहा। गलियों में लोगों को दौड़ाता रहा। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया- पुलिस टीम ने विदेशी युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है या नशे की ओवरडोज की वजह से ऐसा हुआ है। यह डॉक्टर्स की जांच रिपोर्ट में सामने आएगा। हम उसकी पहचान की कोशिश में भी लगे हुए हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग, दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार रात 9.30 बजे दो लोगों की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़:बाउंसरों ने संभाला, कहा- काशी मेरे दिल के करीब; बाबा विश्वनाश के किए दर्शन
    Next Article
    ब्रज स्वच्छता अभियान से जुड़ेगा संत समाज:कथा-प्रवचनों से देंगे स्वच्छता का संदेश, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बनी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment