Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजभूषण सिंह का रंग बरसे पर गमछा डांस:BJP की महिला विधायक ने फेंका गुलाल, पति संग थिरकीं...VIDEO

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में होलिका दहन हो चुका है। चंद्रग्रहण की वजह से भले ही लोग रंग नहीं खेल रहे, लेकिन मूड होली वाला है। गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने रंग बरसे भींगे चुनर वाली गाने पर जमकर डांस किया। इधर, बिजनौर से भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने अपने पति ऐश्वर्य चौधरी के साथ होली मिलन कार्यक्रम में जमकर डांस किया। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब गुलाल फेंका। सुचि मौसम 2017 में चुनी गईं यूपी की सबसे कम उम्र की विधायक थीं। सपा प्रमुख अखिलेश ने भी अपने पुराने साथी और अब दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी को होली स्टाइल में विश किया। आखिरी में लिख दिया- पुराना हमजोली है, बुरा न मानो होली है। संभल की जामा मस्जिद समेत पश्चिमी यूपी की ज्यादातर मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया है। ताकि, उन पर रंग न पड़े। फिरोजाबाद में चर्चित ASP अनुज चौधरी ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। कहा- हुड़दंग मत कीजिएगा। वरना एक्शन लेंगे। सीएम योगी ने भी होली से पहले अफसरों के साथ रिव्यू मीटिंग की। इसमें माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी दी। कहा- कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होली पर ‘रंग में भंग’ डाला तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर बने। डीजे पर अभद्र गीत-संगीत नहीं बजना चाहिए। तस्वीरें देखिए- यूपी में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापान के कोडो ग्रुप का वर्ल्ड टूर:ड्रम मास्टर्स बनने के लिए 2 साल बिना फोन-इंटरनेट के रहना पड़ता है, खुद बनाते हैं अपना खाना, चावल की बोरियां लेकर पेरिस पहुंचे
    Next Article
    ‘भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली नहीं जानते’:अयोध्या SDM को धमकाने वाले बाबा गोरखनाथ की सफाई- आंदोलन नहीं करूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment