Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली नहीं जानते’:अयोध्या SDM को धमकाने वाले बाबा गोरखनाथ की सफाई- आंदोलन नहीं करूंगा

    8 hours ago

    1

    0

    'SDM साहब, आप हमें बिल्कुल हल्के में लेकर बैठे हैं। आप हमारी कुंडली ठीक से नहीं जानते हैं। अगर गोरखनाथ बाबा नाराज हो गए तो कोई सरकारी विधायक आपको नहीं बचा पाएगा। हम आपको बहुत साफ शब्दों में बता रहे हैं। वहीं आकर सबकी भद्रा उतार देंगे। फोन पर ये बातें अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने SDM सुधीर कुमार से शनिवार को कही थीं। इसका ऑडियो सामने आया तो अब गोरखनाथ बाबा ने मीडिया से बातचीत में अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा- फोन पर बातचीत के दौरान कई बार शब्दों का चयन भावनात्मक हो जाता है, लेकिन मेरा उद्देश्य किसी अधिकारी को अपमानित करना नहीं था। मेरा मकसद केवल मुद्दे पर ध्यान दिलाना था। गोरखनाथ बोले- सत्ता में रहते हुए आंदोलन का सवाल नहीं उठता ऑडियो में पूर्व विधायक गोरखनाथ कथित तौर पर वर्तमान भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान को ‘सरकारी विधायक’ कहते रहे हैं। गोरखनाथ बाबा ने SDM को होली के बाद आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता में रहते हुए आंदोलन का सवाल नहीं उठता। मैं केवल प्रशासन से जनहित की मांग पूरी करने की बात कह रहा था। विवाद सरकारी सीलिंग की जमीन पर निर्माण का था गोरखनाथ बाबा और SDM के बीच हुई इस हॉट-टॉक का मामला पूरा ऊर्फ सुमेरपुर के ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके समर्थन में वह SDM से बात कर रहे थे। विवाद सरकारी सीलिंग की जमीन पर आंगनवाड़ी और आरआरसी केंद्र निर्माण को लेकर है। गोरखनाथ का कहना है कि 14-15 बीघे जमीन पर 30-35 मकान बने हैं। कुछ लोग सरकारी निर्माण पर आपत्ति जता रहे हैं, जबकि हाईकोर्ट ने उसी जगह पर निर्माण के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर प्रधान आदर्श श्रीवास्तव की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें प्रधान को समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। इस पर गोरखनाथ ने कहा- 2019 में मैंने ही आदर्श श्रीवास्तव को भाजपा में शामिल कराया था। मैं मजबूती से पार्टी के साथ हूं। इसे पार्टी राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। पार्टी प्रदर्शन के आधार पर टिकट देती है ऑडियो में गोरखनाथ ने कहा था- हम 2027 का चुनाव लड़ेंगे, तब देख लिया जाएगा। इतने कमजोर बाबा गोरखनाथ नहीं हैं। हमारा कार्यकर्ता रोएगा और हम दिल्ली-मुंबई बैठे रहेंगे क्या? इस पर गोरखनाथ ने कहा- भाजपा में हर कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है और पार्टी प्रदर्शन के आधार पर निर्णय लेती है। ऐसे में हम भी टिकट मांग सकते हैं, बाकी पार्टी फैसला लेगी। वर्तमान विधायक बोले- कुछ लोग विकास में अड़चन डालते हैं अब पढ़िए पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और मिल्कीपुर SDM सुधीर कुमार के बीच की बातचीत गोरखनाथ: हेलो। SDM: नमस्ते, श्रीमान जी। गोरखनाथ: एसडीएम साहब, आप हमें बिल्कुल हल्के में लेकर बैठे हैं। SDM: क्या हो गया, बताइए। गोरखनाथ: आप हमारी कुंडली ठीक से नहीं जानते हैं। SDM: बताइए, क्या बात है? गोरखनाथ: क्या आपको लग रहा है कि कोई सरकारी विधायक आपको बचा लेगा? आपको कोई नहीं बचा पाएगा। अगर गोरखनाथ बाबा नाराज हो गए तो SDM: बताइए तो सही। गोरखनाथ: एसडीएम साहब, हम आपको बहुत साफ शब्दों में बता रहे हैं। वहीं आकर सबकी भद्र उतार देंगे। आपसे मैंने 10 बार कहा कि पूरे सुमेरपुर का जो लड़का है, वह भी भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत मेहनत करता है। हमने 20 बार आपसे रिक्वेस्ट किया कि वहां आंगनबाड़ी बन जाए। वहां के लिए ढाई लाख रुपए स्वीकृत हैं। मामला पूरी तरह लीगल है, फिर भी आप सुन नहीं रहे हैं। उसके बाद वहां रातों-रात दीवार खड़ी हो जाती है। हम आपसे निवेदन करते हैं। हम थोड़ा पार्टी के काम से बाहर हैं। SDM: विधायक जी, हमारी भी बात सुनिए। गोरखनाथ: हमारी बात आप नहीं सुनेंगे, हमें ही हैरेसमेंट करेंगे। SDM: विधायक जी, सुनिए तो… गोरखनाथ: अगर हम आपके कार्यालय में आकर बैठ जाएंगे, तो किसकी हैसियत है, जो भिड़ेगा? हमारे पास उनसे ज्यादा जनता खड़ी है। SDM: माननीय जी, हम तो कुछ कह ही नहीं रहे हैं। गोरखनाथ: आप हमें बेवकूफ बना रहे हैं। हमने उससे कहा कि पूछ लो कितना पैसा चाहते हैं, एसडीएम को 50 हजार रुपए भिजवा दो। हम सौगंध खाते हैं, हमारे दो बच्चे हैं। हमने यहां तक कहा कि हम उस लड़के को बहुत प्यार करते हैं। उसके ऊपर तीन-तीन मुकदमे इसलिए लिख दिए गए, क्योंकि वह बाबा गोरखनाथ के साथ रहता है। SDM: माननीय जी, हमारी भी बात पहले सुन लीजिए। गोरखनाथ: हम कैसे सुन लें? हम आपके पास पांच बार गए, तीन बार उसे लेकर गए। आपने आश्वासन दिया कि काम बनेगा। मैं आपके पास बहुत काम लेकर नहीं आता हूं। दो-चार काम के लिए आता हूं। उसका पैसा सैंक्शन है, उसकी मान-प्रतिष्ठा लगी है। आपको समय नहीं मिल रहा है। हम 2027 का चुनाव लड़ेंगे, तब देख लिया जाएगा। इतने कमजोर बाबा गोरखनाथ नहीं हैं। हमारा कार्यकर्ता रोएगा और हम दिल्ली-मुंबई बैठे रहेंगे? SDM: माननीय जी, हमारी प्रधान से बात हुई है। प्रधान जी से कहा है कि कल आप काम शुरू कराइए। गोरखनाथ: इसमें किसी का एहसान है क्या? हमें हाईकोर्ट तक दौड़ना पड़ा। हमने एक लाख रुपये खर्च किए हैं। हम बोल नहीं रहे हैं तो आप हमारी सादगी का फायदा उठा रहे हैं। मैं भी सोचता हूं—अपने समाज के एसडीएम हैं, कहीं कोई बात न हो, इसलिए मुस्कुराकर चला आता हूं। SDM: माननीय जी, बताइए आपका कौन सा काम नहीं हो रहा है? गोरखनाथ: मैं पांच साल में कभी तहसील नहीं गया, पता कर लीजिए। जिस एसडीएम को चाहा, वहीं पोस्ट हुआ है। एसडीएम साहब, हम आपको धमकी नहीं दे रहे हैं, हम बहुत सज्जन और सरल आदमी हैं। SDM: नहीं-नहीं, आप सुन लीजिए। हम आपका कौन सा काम नहीं करते हैं? गोरखनाथ: एक काम बताइए जो आपने किया हो। आदर्श का काम हुआ? SDM: मैंने काम लगवाने के लिए बोल दिया है। गोरखनाथ: दरोगा सब बता रहे हैं कि विधायक का दबाव है। उसके घर के लोग बता रहे हैं कि उसे बेइज्जत करने का दबाव है। तीन-तीन मुकदमे लिख दिए गए। जब पता था कि उसके भाई नहीं हैं, तब भी उनके ऊपर मुकदमा लिखकर चार्जशीट भेज दी गई। अगर हम खड़े हो जाएं और बवाल कर दें तो पार्टी ही हमें विद्रोही बता देगी। आपने हमारा कौन सा काम किया, बताइए। मैंने एक लेखपाल बदलने के लिए कहा। कम से कम 10 बार कहा होगा, लेकिन नहीं हुआ। आज के बाद हम आपको फोन नहीं करेंगे। राजनीति जब करेंगे, तब देखेंगे। यह आपसे आखिरी फोन है। SDM: माननीय जी, आप नाराज मत होइए। गोरखनाथ: एक काम बता दीजिए। अगर हमारे कहने पर आपने एक लेखपाल बदल दिया हो। हमारे लिए सबसे खास प्रताप है, वह मुझे सम्मान देता है। मैंने आपसे कहा था कि उसका काम हो जाना चाहिए। SDM: प्रताप का कौन सा काम है? गोरखनाथ: उसने बैनामा लिया है, मामला लीगल है। वह काबिज नहीं हो पा रहा। हम आपको कितनी बार कहें? SDM: हमने तो वहां के लिए टीम बनाई थी। गोरखनाथ: अब हम आपको फोन नहीं करेंगे। आप खूब एसडीएमगिरी करिए। जब हम लौटेंगे और हमारा भाषण होगा, तब देख लेंगे। अब जानिए क्या है मामला? कोर्ट आदेश के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम इस मामले में सुमेरपुर के प्रधान आदर्श श्रीवास्तव ने बताया- 6 मार्च 2025 को ग्राम सभा में गाटा संख्या 1189ग पर सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी केंद्र और आरआरसी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू भी हो गया था। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए निर्माणाधीन ढांचा गिरा दिया। इसके बाद मैंने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया, फिर भी निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इसके बाद हमने पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के साथ कई बार जिलाधिकारी सुधीर कुमार से मुलाकात की। हर बार हमें निर्माण शुरू कराने का आश्वासन मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई। एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे और निर्माण शुरू नहीं कराया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर हमने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की। वहां से ग्राम पंचायत के पक्ष में निर्माण कार्य कराने का आदेश जारी किया गया। इसके बावजूद शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसी गाटा संख्या पर किसी अन्य व्यक्ति से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। इसके बाद हमने जिलाधिकारी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- एनकाउंटर में मारे गए जीशान की शादी होनी थी:पिता बोले- लड़की देख रहे थे; यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेत भाइयों ने कपड़े बदले गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान सैफी और गुलफाम का CCTV सामने आया है। वीडियो में दोनों भाई लोनी स्थित यूट्यूबर के घर के आसपास दिखाई दिए हैं। दोनों बाइक से भागते नजर आए। उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाई वारदात के बाद खोड़ा स्थित अपने किराए के कमरे पर पहुंचे। कपड़े बदले। फिर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि दोनों ने यूट्यूबर पर हमले की साजिश 15 दिन पहले ही रच ली थी। फिर रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजभूषण सिंह का रंग बरसे पर गमछा डांस:BJP की महिला विधायक ने फेंका गुलाल, पति संग थिरकीं...VIDEO
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखीमपुर में तेंदुए ने 14 साल के लड़के को नोचकर मार डाला, घर से 2 किमी दूर मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment