Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेरोजगारी से परेशान युवा छात्र-छात्राओं ने घर छोड़ा:लखनऊ के रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे, बोले- समाधान तक नहीं लौटेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव स्थित नौबस्ता के रामलीला मैदान में बुधवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला बढ़ती बेरोजगारी से परेशान होकर लगभग 10 युवा छात्र-छात्राओं ने अपने घर छोड़ दिए हैं। ये सभी युवा हाथों में तख्तियां लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस प्रदर्शन में ऊषा विश्वकर्मा, पूजा दीपक, सुधीर, रोशनी और अनिल यादव समेत कुल 10 लोग शामिल हैं। तस्वीरें देखिए - नौकरी न मिलने से परेशान हैं छात्र-छात्राएं प्रदर्शनकारी लड़कियों का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। इससे वे खुद को परिवार पर बोझ समझने लगी हैं। उनकी शिकायत है कि परिवार, समाज और देश के निर्माण में उनकी कोई अहमियत या भूमिका नहीं दिख रही है। इसी निराशा और गुस्से में उन्होंने यह कदम उठाया है। मेला मैदान में बैठी इन लड़कियों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं मिलता, वे घर वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज उन्हें जो भी खाना देगा, वे वही खाएंगी। अगर कोई मदद नहीं करेगा तो वे भूखी सो जाएंगी, पर घर नहीं लौटेंगी। बेरोजगार नौजवान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे यह खबर जैसे-जैसे फैल रही है, आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में बेरोजगार नौजवान इस आंदोलन को देखने और समर्थन देने पहुंच रहे हैं। कई युवा इसे सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ एक आवाज मान रहे हैं। युवाओं का यह आंदोलन बेरोजगारी की समस्या को फिर से चर्चा में ले आया है। यह समाज और सरकार दोनों को इस मुद्दे पर सोचने पर मजबूर कर रहा है। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है और लोगों को समझाकर घर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा सड़क हादसे में सिपाही की मौत का मामला:कार में महिला की मौजूदगी से उठे सवाल,इलाज के दौरान महिला की मौत,बेटे ने मां को धमकाकर ले जाने का लगाया आरोप
    Next Article
    1 लाख से ज्यादा घरों आज नहीं आएगी बिजली:लखनऊ के कई इलाकों में 2-4 घंटे का शटडाउन, बिजली लाइनों की हो रही मरम्मत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment