Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजेश पाठक ने मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ:महिला-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा खास फोकस, हिंदुजा ग्रुप ने डोनेट की यूनिट्स

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए शुक्रवार को मोबाइल हेल्थ यूनिट्स की शुरुआत की गई। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश शासन और पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के संयुक्त आयोजन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग ए हेल्थियर भारत’ राष्ट्रीय अभियान की भी शुरुआत की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि इसके तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गंभीर या जटिल बीमारी के मामलों में मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर विशेषज्ञ इलाज मिल सके। पहले देखिए तीन तस्वीरें.. समय रहते मरीज को हॉस्पिटल ले जाने पर जोर शहीद पथ स्थित लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के जरिए उन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी, जहां लोगों को जांच और इलाज के लिए दूर अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इन यूनिट्स में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की पहचान और जरूरी चिकित्सा परामर्श की सुविधा मिलेगी। मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य पहल शुरू कार्यक्रम में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की ओर से उत्तर प्रदेश में मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य कल्याण पहल की भी शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरों की स्वास्थ्य जरूरतों पर विशेष ध्यान देना है। कार्यक्रम में सेशेल्स गणराज्य में भारत की उच्चायुक्त हैरीसोया लतियाना, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह, हिंदुजा ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट डॉ. एसके चड्ढा और RMLIMS निदेशक प्रो. सीएम सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग और हिंदुजा समूह के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आधे घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ मेरठ:सड़कों पर भरा पानी, तस्वीरों में देखिए कहां कैसे रहे हालत
    Next Article
    पीठ पर मरीज को लादकर चला तीमारदार:गोरखपुर जिला अस्पताल में घंटो इंतजार किया, व्हीलचेयर नहीं मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment