Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली IPS अंशिका वर्मा सिर पर पल्लू रखकर ससुराल पहुंचीं:पति केके बिश्नोई भी साथ, सास-ससुर के पैर छुए; परिवार ने फूल बरसाए

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली की एसपी अंशिका वर्मा अपनी ससुराल बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव पहुंचीं। इस दौरान वह राजस्थान की पारंपरिक पोशाक में सिर पर पल्लू रखे दिखीं। उनके साथ पति और बिजनौर के एसपी केके बिश्नोई भी थे। घर पहुंचने पर केके बिश्नोई ने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अंशिका ने भी सास-ससुर के पैर छुए। परिवार के सदस्यों और गांववालों ने दोनों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। इसका वीडियो शनिवार शाम सामने आया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… पारंपरिक मारवाड़ी बहू के रूप में दिखीं अंशिका हमेशा सख्त और बेबाक अंदाज में नजर आने वाली IPS अंशिका वर्मा का आज बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला। वह केसरिया-लाल रंग की पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में सजी-धजी नजर आईंं। उधर, उनके साथ चल रहे पति केके बिश्नोई कैजुअल ग्रे स्वेटर और ब्लैक ट्राउजर में बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखे। वीडियो के बैकग्राउंड में राजस्थानी लोकगीत "केसरिया बनड़ा ओ थारी बोली प्यारी लागे..." बजता रहा। फूलों की बारिश हुई, बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया जैसे ही दोनों आईपीएस अफसर घर के मेन गेट पर पहुंचे, परिवार के सदस्य और गांववाले उन पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश करने लगे। वीडियो में केके बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई और परिवार की महिलाएं बहू अंशिका के सिर पर हाथ रखकर स्नेह और आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। अंशिका भी मुस्कुराते हुए सबसे नमस्ते करती दिखीं। 29 मार्च 2026 को हुई थी शादी IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। इसके बाद अंशिका और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई ने 29 मार्च, 2026 को राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में बिजनौर एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। वह बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। अब IPS कृष्ण बिश्नोई के बारे में जानिए- अब जानिए IPS अंशिका वर्मा के बारे में अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में की। साल 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने UPSC परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका के पिता अनिल वर्मा यूपी विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मां वंदना वर्मा गृहिणी हैं। अंशिका की पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर ASP हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में BJP की 2 दिवसीय वर्कशॉप खत्म, मोदी बोले- संगठन को मजबूत बनाएं, कार्यक्षमता बढ़ाएं
    Next Article
    योगी बोले- चुनाव में मेरा पुराना रंग दिखेगा:मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू सपा की पुरानी आदत, फिर जनता ‘सफाचट’ करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment