Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा:32 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो दिन होगी परीक्षा, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

    1 hour ago

    1

    0

    आज और कल यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। 14 और 15 मार्च को बरेली के 19 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाली इस महा-परीक्षा में कुल 32,640 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए दो दिन पहले कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। दो पालियों में होगी परीक्षा, हर शिफ्ट में 8160 परीक्षार्थी प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में बरेली के केंद्रों पर 8160 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी स्थल पर नियत समय पर पहुंचें और भर्ती बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। बरेली कॉलेज में परीक्षा देने आए दूर-दूर से अभ्यर्थी बरेली कॉलेज में दूर-दूर से जो अभ्यर्थी परीक्षा देने आए है। उनका कहना है कि कि इस बार व्यवस्था बहुत अच्छी है। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। छात्र जैसे ही सेंटर पर पहुंच रहा है तो उसकी तीन जगहों पर पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे है। छात्रों के जूते मोजे, बेल्ट, घड़ी, कलावा सबकुछ निकलवा दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी खुद अपने हाथों से जूते चेक कर रहे है। कड़ी सुरक्षा और 'तीसरी आंख' का पहरा परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं, जिसके तहत 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 4 रिजर्व मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जबकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी मुस्तैद रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसकी लाइव मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ से की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चेकिंग और फ्रिस्किंग के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए ताकि कोई भी फर्जी अभ्यर्थी प्रवेश न कर सके, साथ ही महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए केंद्रों पर उचित इनक्लोजर बनाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में पुलिस SI भर्ती परीक्षा शुरू:प्रशासन ने की तैयारी, 100 मीटर तक दुकानें बंद, मजिस्ट्रेट तैनात
    Next Article
    गाजीपुर में आज से SI भर्ती परीक्षा शुरू:आधार कार्ड से मिलान और थर्मल स्कैनिंग, 11 केंद्रों पर 16,320 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment