Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में पुलिस SI भर्ती परीक्षा शुरू:प्रशासन ने की तैयारी, 100 मीटर तक दुकानें बंद, मजिस्ट्रेट तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से रायबरेली में शुरू हो रही है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7200 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहीन और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इन तैयारियों के तहत, परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की दूरी तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि प्रत्येक पाली में 3600 परीक्षार्थी भाग लेंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को आवंटित परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी समय पर लेने और परीक्षा शुरू होने से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वे अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र का भ्रमण कर आवागमन के मार्गों और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखेंगे। उन्हें केंद्र व्यवस्थापक से समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं और औपचारिकताएं पूरी करानी होंगी। केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और अन्य संबंधित प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रतिबन्धित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दारोगा भर्ती परीक्षा शुरू:54 सेंटर पर चेकिंग के बाद एंट्री, अभ्यर्थियों के जूते बाहर ही उतरवाए
    Next Article
    बरेली के 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा:32 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो दिन होगी परीक्षा, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment