Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के बाल सुधार गृह से किशोर फरार:चैनल गेट खिसकाकर निकला, 3 कर्मचारियों पर FIR; रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर तलाश

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में राजकीय बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां चोरी के मामले में बंद 15 साल का किशोर कर्मचारियों की मौजूदगी में फरार हो गया। बताया जा रहा है कि किशोर ने मुख्य चैनल गेट को खिसकाकर निकलने की जगह बनाई और वहां से भाग गया। घटना का पता चलने पर सुधार गृह प्रशासन में हड़कंप मच गया। किशोर की तलाश में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। मामले में सहायक अधीक्षक की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने सुरक्षा में तैनात तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद वारिस और होमगार्ड फूलचंद्र व कुंवरसेन शामिल हैं। 14 अक्टूबर को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर आया था इज्जतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर चोरी के मामले में पकड़ा गया था। प्रधान मजिस्ट्रेट (किशोर न्याय बोर्ड) के निर्देश पर उसे 14 अक्टूबर को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेजा गया था। आरोप है कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे वह सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दुबले-पतले शरीर के कारण किशोर ने मुख्य चैनल गेट को खिसकाकर निकलने की जगह बनाई और वहां से बाहर चला गया। उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उसके भागने की भनक तक नहीं लगी। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर तलाश, नहीं मिला सुराग किशोर के गायब होने की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू कराई। कर्मचारियों की टीमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और आसपास के इलाकों में भेजी गईं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सहायक अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी और फरार किशोर की तस्वीर भी उपलब्ध कराई। मोहम्मद वारिस समेत 3 कर्मचारियों पर केस सुरक्षा में लापरवाही के मामले में सहायक अधीक्षक की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद कर्मचारियों में मोहम्मद वारिस, होमगार्ड फूलचंद्र और कुंवरसेन शामिल हैं। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस फरार किशोर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान किस स्तर पर चूक हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में रावण बोले- रामलीला की रौनक मोबाइल ने छीनी:आज के रावण बेटियों पर अत्याचार करते, कलाकारों को 15 हजार मिलते हैं
    Next Article
    मऊ में कुश्ती परंपरा को बचाने की उठी आवाज:भाजपा नेता ने पहलवान राज किशोर को दी श्रद्धांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि करें पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment