Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के हिस्ट्रीशीटर पर उत्तराखंड में केस दर्ज:मंत्री रेखा आर्या ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप, ऑडियो सामने आने पर बिगड़ी तबीयत

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में नया मोड़ आया है। मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें पप्पू गिरधारी और कल्पना मिश्रा के बीच जेल, जमानत, मुकदमों और संपत्ति बंटवारे को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो सामने आने और भावुक वीडियो जारी करने के बाद रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रेखा आर्या ने आरोप लगाया है कि उनके पति एक अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने खुद और अपने बच्चों की जान को खतरा बताया है। जिस महिला का नाम इस मामले में सामने आया है, वह कल्पना मिश्रा है। बताया जा रहा है कि वह जेल में बंद थी और हाल ही में उसकी जमानत मंजूर हुई है। भावुक वीडियो जारी कर लगाए आरोप गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी बरेली के बारादरी के जोगी नवादा के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी रेखा आर्या उतराखंड सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि जिस व्यक्ति पर भरोसा करके उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, उसी ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए, चाहे वे आम हों या खास। मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 में गिरधारी लाल ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे शादी की थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। विरोध करने पर उसने माफीनामा भी दिया, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। फर्जी दस्तावेजों से पद से हटाने का आरोप रेखा आर्या ने आरोप लगाया कि फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटा दिया गया। उनका कहना है कि सरकारी आवास पर कर्मचारियों के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। जैन दंपति हत्याकांड से भी जुड़ा नाम गिरधारी लाल साहू बरेली के जोगी नवादा का रहने वाला है। उसका नाम वर्ष 1990 के चर्चित जैन दंपति हत्याकांड में भी सामने आया था। इसके अलावा उत्तराखंड के किच्छा में जमीन और प्लॉट से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की बात कही गई है। कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज देहरादून पुलिस ने गिरधारी लाल के खिलाफ षड्यंत्र, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, पिछली शादी छिपाने, प्रताड़ना और धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस कथित ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराने और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला में धनुषभंग की भव्य लीला का मंचन:अरमापुर इस्टेट में धनुषभंग के साथ मोटे राजा का हास्य कार्यक्रम
    Next Article
    गोंडा में घाघरा नदी खतरे निशान से एक मीटर नीचे:कटान थमने से किसानों को राहत, ब्योन्दा माझा में भी सुधरने लगे हालात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment