Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली का मर्चेंट नेवी अफसर रूस के हमले में लापता:यूक्रेन के जहाज पर तैनात था, परिवार ने पीएम और विदेश मंत्री से लगाई गुहार

    21 hours ago

    1

    0

    बरेली के मर्चेंट नेवी अफसर दीपक कुमार गुप्ता सात दिनों से लापता हैं। वह यूक्रेन के एक मर्चेंट नेवी जहाज पर थे, जिस पर 25 जुलाई को रूस ने ड्रोन हमला किया था। जहाज रोमानिया के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुआ था। कुछ ही देर बाद उस पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद जहाज से संपर्क कट गया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दीपक की बहन संध्या, परिजनों और गांव के लोगों ने डीएम अविनाश सिंह से मुलाकात की और दीपक का पता लगाने की मांग की। इससे पहले परिवार स्थानीय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा से भी मिल चुका है। परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हस्तक्षेप करने की अपील की है। सितंबर 2025 से ड्यूटी पर थे दीपक दीपक कुमार गुप्ता (26) बरेली के भरतौल के रहने वाले हैं। वह यूक्रेन के मर्चेंट नेवी जहाज पर ऑर्डिनरी सीमैन के तौर पर काम कर रहे थे। सितंबर, 2025 में घर से ड्यूटी पर गए थे। परिवार के मुताबिक, 1 अक्टूबर, 2025 को वह एमवी एशियन रेग्नार जहाज पर सवार हुए थे, जो ब्लैक सी क्षेत्र में चल रहा था। दीपक की बड़ी बहन संध्या ने बताया- 25 जुलाई को शाम करीब साढ़े चार बजे रोमानिया के ओडेसा पोर्ट से करीब 8 मील दूर जहाज निकला था। इसी दौरान रूस ने ड्रोन हमला कर दिया। हमले के बाद से दीपक लापता हैं। सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बहन बोली- 25 जुलाई से भाई का कोई सुराग नहीं संध्या ने बताया- परिवार ने डीजी शिपिंग, विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से भी बात हुई, लेकिन वहां से भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय मीडिया में दो सी-फेयरर्स के मिलने की खबर आई थी, उसी उम्मीद के सहारे पूरा परिवार इंतजार कर रहा है। संध्या ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील करते हुए कहा- जैसे पहले विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया, वैसे ही इस बार भी मर्चेंट नेवी के भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालने के लिए कदम उठाए जाएं। सेना से जुड़ा रहा है परिवार संध्या ने बताया कि मां-पिता दोनों बीमार रहते हैं। पिता हर सुबह दीपक के मोबाइल पर कॉल करते हैं, इस उम्मीद में कि शायद एक बार फोन उठ जाए। परिवार उन्हें लगातार हिम्मत बंधा रहा है। सिर्फ सकारात्मक खबरें ही बता रहा है। दीपक के पिता उद्धव शाह भारतीय सेना में थे। 35 साल तक अपनी सेवा देने के बाद सूबेदार पद से रिटायर हुए। वर्तमान में वह बिहार पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। मां शोभावती हाउस वाइफ हैं। दीपक के परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। बड़े भाई संदीप गुप्ता नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तीनों बहनों मीना, विमल और संध्या की शादी हो चुकी है। संध्या पुणे में रहती हैं। वहीं, दोनों भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है। ……………………………………… यह खबर भी पढ़ें स्पेन में घुसने पहुंचे 49 हजार प्रवासी, 18 की मौत:मोरक्को से समुद्र में तैरकर आए थे, बॉर्डर पर सेना ने रोका तो भगदड़ मची स्पेन में जबरन घुसने की कोशिश के दौरान 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, घटना तब हुई, जब गुरुवार सुबह 3 हजार प्रवासी एकसाथ स्पेन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सादाबाद-राया मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत:तीन गंभीर घायल, आगरा व हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    सुबह से बादल छाये, दिन में बारिश के आसार:आगरा में तापमान में गिरावट, उमस से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment