Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सादाबाद-राया मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत:तीन गंभीर घायल, आगरा व हायर सेंटर रेफर

    6 hours ago

    1

    0

    सादाबाद-राया मार्ग पर शुक्रवार देर रात मौनियां गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा और हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रमचेला निवासी धीरी सिंह पुत्र रोशन लाल अपने नाती प्रियांशु पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ सादाबाद से घरेलू सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ग्राम गढ़ी हरबल निवासी अरविंद उर्फ चंदू पुत्र अनार सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों के मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही धीरी सिंह और प्रियांशु के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्हें निजी वाहन से तत्काल उपचार के लिए आगरा ले गए। वहीं, ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल युवक तथा उसके परिजनों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए सादाबाद-राया मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे ग्रामीणों ने घायलों को सड़क से हटाकर सामान्य कराया। दुर्घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गटर जनरेशन' कहने पर कंगना रनौत के खिलाफ परिवाद दाखिल:स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कहा था- नशा, शराब, कई आदमियों से यौन संबंध बनाना इनके लिए आजादी
    Next Article
    बरेली का मर्चेंट नेवी अफसर रूस के हमले में लापता:यूक्रेन के जहाज पर तैनात था, परिवार ने पीएम और विदेश मंत्री से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment