Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के शेरगढ़ में अतिक्रमण पर संग्राम:ईओ और दुकानदार में सड़क पर चले लात-घूंसे, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के शेरगढ़ कस्बे में अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ जमकर मारपीट हुई। व्यापारियों और नगर पंचायत की टीम के बीच जमकर लात घुसे चले। इस दौरान ईओ के साथ मारपीट की गई। बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। शासन के निर्देश पर पूरे जिले में इन दिनों अतिक्रमण पर बुलडोजर गरज रहा है। पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप बरेली के शेरगढ़ कस्बे में बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे अतिक्रमण हटाने निकली नगर पंचायत की टीम और एक दुकानदार के मारपीट और गाली गलौज हो गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) दुर्गेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मुख्य सड़क से अवैध कब्जे हटवा रहे थे। इसी दौरान दुकानदार शेखर गुप्ता और ईओ के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर हुई इस भिड़ंत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। फुटपाथ खाली कराने पर भड़का विवाद कस्बे की मुख्य सड़क पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण फुटपाथ खत्म हो चुका है, जिससे आए दिन जाम लगता है। इसी समस्या के समाधान के लिए सोमवार 9 फरवरी से अभियान शुरू किया गया था। मंगलवार को मुनादी कराकर दुकानदारों को खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को जब ईओ दुर्गेश कुमार सिंह और लिपिक मोहम्मद आरिश टीम के साथ टंकी चौराहा से मेन चौराहा पहुंचे, तो दुकानदार शेखर गुप्ता ने कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई। कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, आंदोलन की चेतावनी ईओ के साथ हुई मारपीट की घटना से नगर पंचायत के कर्मचारियों में भारी रोष है। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने कार्य का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि यदि हमलावर दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाने का घेराव करेंगे। इस हंगामे के कारण नगर पंचायत के सभी प्रशासनिक कार्य ठप पड़ गए हैं। कार्रवाई की तैयारी, रिपोर्ट का इंतजार घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी भी पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की है। ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाना सरकारी कर्तव्य है और इसमें बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ऐलान किया है कि बृहस्पतिवार से इस अभियान को और अधिक सख्ती के साथ चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिताभ ठाकुर दो महीने बाद देवरिया जेल से रिहा:गुपचुप तरीके से निकले, अधिकारियों को बोले- साहब... जल्दी गेट खुलवाइए
    Next Article
    मुरादाबाद में AD के खिलाफ महिला आयोग पहुंची BEO बहाल:हाईकोर्ट ने निलंबन रद्द किया, महिला अधिकारी ने गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment