Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 176 ईदगाहों और 1415 मस्जिदों में हुई नमाज:चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, कड़े इंतजामों के बीच लाखों लोगों ने अदा की नमाज

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में आज बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जिले के 176 ईदगाहों और 1415 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर लाखों लोगों ने एक साथ इबादत की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और सड़कों पर नमाज न पढ़ने की सख्त हिदायत दी गई थी। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में आला अधिकारी सुबह से ही शहर के भ्रमण पर रहे। शहर से लेकर देहात तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी को भी तैनात किया गया। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सहायता के लिए 112 नंबर का उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में 5 डे-वर्किंग सिस्टम लागू:फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट भी खुलेगा, कई नए पाठ्यक्रमों का होगा आगाज
    Next Article
    गाजीपुर में 550 से ज्यादा जगह हुई नमाज:डीएम अनुपम शुक्ला ने नमाजी बच्चों को चॉकलेट दी, कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment