Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में 5 डे-वर्किंग सिस्टम लागू:फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट भी खुलेगा, कई नए पाठ्यक्रमों का होगा आगाज

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉ.शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कुलपति आचार्य संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित 41वीं विद्या परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विश्वविद्यालय में वीक में 5 डेज वर्किंग यानी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, नए पाठ्यक्रम शुरू करने और फिजिकल एजुकेशन विभाग स्थापित करने जैसे अहम फैसले लिए गए। शुक्रवार को ‘नो वेहिकल डे’ रहेगा कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जा बचत संबंधी संदेश को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय में कक्षाएं और कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे, जबकि शनिवार और रविवार अवकाश रहेगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शुक्रवार को विश्वविद्यालय में गैर-वाहन दिवस और स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही, 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर विद्या परिषद ने विश्वविद्यालय के सभी विभागों को न्यूनतम चार मल्टीडिसीप्लिनरी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को बहुविषयक शिक्षा का लाभ मिल सके। बैठक में इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट भी होगा स्थापित इसके अलावा विश्वविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन विभाग स्थापित करने की दिशा में भी सहमति बनी। विभाग शुरू होने के बाद भविष्य में बीपीएड और एमपीएड जैसे पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा सकेंगे। बैठक में कुलसचिव रोहित सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार अनिल मिश्रा, डीन एकेडमिक्स प्रो. वी.के. सिंह, प्रो. पी. राजीवनयन सहित विद्या परिषद के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के मेडिकल संस्थानों में आज बकरीद की छुट्टी:KGMU, SGPGI की OPD बंद, इमरजेंसी में मिलेगा इलाज; सरकारी अस्पतालों में हॉफ डे वर्किंग
    Next Article
    बरेली में 176 ईदगाहों और 1415 मस्जिदों में हुई नमाज:चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, कड़े इंतजामों के बीच लाखों लोगों ने अदा की नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment