Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 25 हजार का इनामी बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार:पत्नी और साथी भी दबोचे गए, रंगदारी-धमकी के मामले में थी तलाश

    1 day ago

    1

    0

    बरेली में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर बर्खास्त सिपाही सुरकेश कुमार शर्मा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भमोरा थाना पुलिस ने उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और साथी ओमवीर को भी दबोच लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को बरेली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने हाल ही में सुरकेश की हिस्ट्रीशीट खोली थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। 3 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप पुलिस के मुताबिक, भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चाढ़पुर निवासी अंकुर मिश्रा उर्फ प्रभात मिश्रा ने 18 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुरकेश अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में भमोरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस में सुरकेश समेत 11 लोगों को नामजद किया गया था। मुखबिर की सूचना पर सुबह दबोचा गया प्रभारी निरीक्षक भमोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे जादूपुर गांव से सुरकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ पत्नी कृतिका शर्मा और सहयोगी ओमवीर को भी हिरासत में लिया गया। एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे, रेप तक के आरोप पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बर्खास्त सिपाही सुरकेश का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ भमोरा, सुभाषनगर और इज्जतनगर समेत विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, बलवा, रंगदारी और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। SSP की सख्ती के बाद मिली सफलता पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिस्ट्रीशीट खुलने और इनाम घोषित होने के बाद सुरकेश की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता बन गई थी। लगातार दबिश और खुफिया इनपुट के आधार पर आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराधियों में भी संदेश गया है कि फरार रहने वाले आरोपियों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती एसपी ने किया बड़ा फेरबदल:हर्रैया, छावनी, रुधौली समेत कई थानों के इंचार्ज बदले, चौकियों में भी किया बदलाव
    Next Article
    मंत्री ने जनकल्याण शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे:किसानों का सम्मान, वृक्षारोपण; सरकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment