Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री ने जनकल्याण शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे:किसानों का सम्मान, वृक्षारोपण; सरकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगे

    1 day ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के पुरकाजी विकासखंड परिसर में शुक्रवार को जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी, साथ ही पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विकासखंड पुरकाजी की उथले एवं मध्यम गहरे नलकूप योजनाओं के लाभार्थियों सहित अन्य पात्र लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया और पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी ओमकार सिंह, रोहाना गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 25 हजार का इनामी बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार:पत्नी और साथी भी दबोचे गए, रंगदारी-धमकी के मामले में थी तलाश
    Next Article
    मिशन समाधान से दशकों पुराने भूमि विवादों का निस्तारण:48 साल बाद रामादेवी को मिला हक, 20 साल पुराना पट्टा विवाद भी सुलझा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment