Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती एसपी ने किया बड़ा फेरबदल:हर्रैया, छावनी, रुधौली समेत कई थानों के इंचार्ज बदले, चौकियों में भी किया बदलाव

    1 day ago

    1

    0

    बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर शुक्रवार को फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसमें थानों, चौकियों और महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारियां शामिल हैं। तबादलों के तहत, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह को पुलिस अधीक्षक का जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक पीआरओ की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय कुमार को हर्रैया थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में, डायल-112 के प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को छावनी थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात बृजानंद सिंह को डायल-112 का नया प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार को रुधौली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौकी इंचार्ज रोडवेज राज कुमार पटेल को विशुनपुरवा चौकी (रुधौली) का प्रभारी बनाया गया है। विशुनपुरवा चौकी पर तैनात जयविंद यादव को रोडवेज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक जालंधर प्रसाद को महादेवा चौकी का प्रभारी बनाया गया है, और उपनिरीक्षक मधुसूदन यादव को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज भेजा गया है। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फंदे पर मिला शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    बरेली में 25 हजार का इनामी बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार:पत्नी और साथी भी दबोचे गए, रंगदारी-धमकी के मामले में थी तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment