Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 2955 स्थानों पर हुआ होलिका दहन:सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से हो रही है निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    मंगलवार को चंद्रग्रहण के बाद बरेली में रात से ही जगह-जगह होलिका दहन शुरू हो गया। बरेली पुलिस लाइन में रात में ही होलिका दहन हुआ। इसी तरह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह होलिका दहन किया गया है। बरेली के मढ़ीनाथ, साउथ सिटी, BDA कालोनी, राजेंद्र नगर, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, आवास विकास, जनकपुरी, कर्मचारी नगर, डीडी पुरम, ग्रीन पार्क, सन सिटी, रेजीडेंसी गार्डन, कालीबाड़ी, हरुनगला, श्यामगंज, संजय नगर, कैंट, सदर बाजार, भटनागर कालोनी, स्टेशन रोड समेत जिले भर में होलिका दहन हुआ। इस मौके पर सभी ने गन्ने, जौ की बाली, गुलाल, गुजिया से होलिका मैया की पूजा की। इसके बाद होलिका के 7 फेरे लगाए। सभी ने होलिका मैया और भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए। इसके साथ ही सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। चंद्र ग्रहण खत्म होते ही शुरू हुआ होलिका दहन बरेली में 2955 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। चंद्र ग्रहण खत्म होते ही रात से ही जगह-जगह होलिका दहन शुरू हो गया। भक्तो ने होलिका मैया और भक्त प्रह्लाद की पूजा की और एक दुसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनये दी। जिसके बाद लोगो ने रंग खेलना शुरू किया। सबसे पहले होलिका दहन बरेली पुलिस लाइन में हुआ। पुलिस लाइन में एसएसपी अनुराग आर्य ने अपनी धर्मपत्नी के साथ होलिका की पूजा की और फिर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की। एसएसपी ने बताया कि होलिका दहन का पर्व सामाजिक समरसता, बुराई पर अच्छाई की विजय एवं आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए बरेली पुलिस ने पुलिस लाइन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस परंपरा को निभाया। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाये दी। बरेली पुलिस, आपके साथ-आपकी सुरक्षा में तत्पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए निर्देशित किया कि जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता है। बरेली पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। बरेली पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वे होली के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। होलिका दहन में पुलिस अधिकारी और पुलिस परिवार के लोग रहे मौजूद इस अवसर पर एसपी सिटी पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चन्द्र मिश्रा, पुलिस परिवार और अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों की निगरानी शहर में 90 संवेदनशील और 20 अति संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। अति संवेदनशील स्थानों में बानखाना, गुलाबनगर, चाहबाई, साहू गोपी नाथ, मठ की चौकी, मलूकपुर चौराहा, जोगी नवादा, पुराना शहर, कांकर टोला, रोहिली टोला, पीर बहोड़ा, झगड़े वाली मठिया, रिठौरा आदि शामिल हैं। संवेदनशील स्थानों में नृसिंह मंदिर, मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना घंटाघर, नौवल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, शिवाजी मार्ग, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थान शामिल हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 75 इंस्पेक्टर, 500 सब-इंस्पेक्टर, 500 हेड कांस्टेबल, 1100 कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल, 2 कंपनियां PAC, 400 होमगार्ड, 1000 ग्राम प्रहरी और 300 सिविल डिफेंस वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 157 क्लस्टर मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो स्थानीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करेंगी। आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए 21 रिजर्व QRT (त्वरित कार्रवाई बल) बनाई गई हैं। 2 विशेष दंगा नियंत्रण दल भी तैयार किए गए हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगे। ड्रोन और रूफटॉप ड्यूटी से होगी निगरानी पुलिस की ओर से ड्रोन और रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। हर संवेदनशील क्षेत्र में एक ड्रोन ऑपरेटर को पुलिस के साथ जोड़ा गया है। रूट पर निगरानी के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया है। 5 सदस्यीय होलिका सुरक्षा समिति गठित प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर 5 सदस्यीय होलिका सुरक्षा समिति गठित की गई है, जिसमें स्थानीय लोग शामिल होंगे। वहीं, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में 20 सदस्यीय सद्भावना दल बनाया गया है, जो शांति बनाए रखने में प्रशासन की मदद करेगा। समूह में वाहनों पर रोक और हुड़दंग पर पाबंदी होली के दौरान शहर में समूह में वाहनों के निकलने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च होली और रमजान एक साथ होने के कारण प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया था। मलूकपुर पुलिस चौकी से शुरू होकर फ्लैग मार्च शहर के सभी संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इसमें एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य समेत सभी एडिशनल एसपी, डीएसपी और कई थानों की पुलिस व पीएसी शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में पुलिस टीम पर हमला:नौकरी विवाद में मारपीट के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    दालमंडी के किरायेदार फरमान इलाही की याचिका खारिज:हाईकोर्ट में दी थी सरकारी ध्वस्तीकरण को चुनौती, मकान जमींदोज किया जा चुका है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment