Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में पुलिस टीम पर हमला:नौकरी विवाद में मारपीट के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर के रामपुर माझा थाना क्षेत्र के तराव गांव में नौकरी से जुड़े एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुराने लेन-देन को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव में फिलहाल शांति है और पुलिस बल तैनात किया गया है। यह घटना तराव गांव की है, जहां प्रदीप सिंह और नजीर अली के बीच पुराना विवाद अचानक बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सिंह ने नजीर अली को बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी दिलवाई थी। कुछ समय बाद कंपनी ने नजीर अली को नौकरी से हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बताया गया है कि नजीर अली कंपनी में किए गए काम का बकाया भुगतान प्रदीप सिंह से मांग रहे थे। प्रदीप सिंह ने उन्हें स्पष्ट किया कि यह भुगतान कंपनी से ही लिया जाना चाहिए। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और फिर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर माझा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच, नजीर अली और उनके लगभग 10 से 15 सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने संयम बरतते हुए कार्रवाई की और सात आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना उस्मान कासमी ने रोजे, जकात के महत्व को बताया:बोले-रमजान का रोजा भूख प्यास का कराता है एहसास, अच्छा इंसान बनने की देता है प्रेरणा
    Next Article
    बरेली में 2955 स्थानों पर हुआ होलिका दहन:सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से हो रही है निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment