Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आसमान से बरस रही आग, पारा 40⁰C:डमरू चौराहे पर पसरा सन्नाटा, भीषण गर्मी से थमी रफ्तार, ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह होते ही आसमान से आग बरसने लगती है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को सुबह 7 बजे से ही सूरज की तेज तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया और दोपहर होते-होते पारा 40⁰C के पार पहुंच गया। इस तीखी धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, जिससे सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। डमरू चौराहे पर नहीं दिख रही रौनक बरेली का बेहद प्रसिद्ध और हमेशा भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाला आदिनाथ चौक (डमरू चौराहा) इन दिनों सूना पड़ा है। अमूमन इस चौराहे पर विशाल डमरू के साथ फोटो खिंचाने, रील बनाने और घूमने वालों का तांता लगा रहता है, लेकिन इस जानलेवा गर्मी के कारण यहां केवल सन्नाटा दिखाई दे रहा है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर कदम रख रहे हैं, वह भी अपने चेहरे और सिर को पूरी तरह से कपड़े से ढंककर। ऑटो चालकों का छलका दर्द, 'बोनी' तक होना मुश्किल इस भीषण गर्मी की सबसे बड़ी मार दैनिक मजदूरों और ऑटो चालकों पर पड़ी है। डमरू चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़े ऑटो चालकों का दर्द उस समय छलक पड़ा जब उन्होंने बताया कि दोपहर के 3 बजने को आए हैं, लेकिन अभी तक बोनी तक नहीं हो पाई है। सवारियां न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऑटो चालकों का कहना है कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि लोग बाहर ही नहीं आ रहे। सुबह से भूखे-प्यासे गाड़ियों में बैठे हैं, पर दो घंटे में एक भी सवारी नहीं मिली। ऊपर से नगर निगम की गाड़ियों ने किराया कम कर दिया है, जिससे हमारे ऊपर दोहरी मार पड़ रही है। समझ नहीं आता कि गाड़ी का किराया दें या अपने परिवार का पेट पालें। स्थानीय राहगीरों का भी यही मानना है कि ट्रैफिक और गर्मी के इस जानलेवा कॉम्बिनेशन ने सड़कों पर निकलना दूभर कर दिया है। फिलहाल इस चुभती गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और लोग मौसम के इस कड़े रुख से बेहद परेशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून ने पेनल्टी शूटआउट में हरतला मुरादाबाद को हराया:ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 3-2 से जीत दर्ज की
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में किसान दिवस में बिजली विभाग पर भड़के किसान:भाकियू की चेतावनी, अधिकारी नहीं सुधरे तो दफ्तरों पर जड़ेंगे ताले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment