Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बुलडोजर कार्रवाई रोकी गई:350 अतिक्रमणों पर कार्रवाई की तैयारी थी, छावनी में तब्दील हुआ था इलाका

    17 hours ago

    1

    0

    बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत कोहाड़ापीर से धर्मकांटा चौराहा और कुदेशिया फाटक तक प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। नगर निगम द्वारा चिन्हित किए गए करीब 350 अतिक्रमणों पर गुरुवार को कार्रवाई की तैयारी थी, लेकिन किसी कारणवश अभियान शुरू नहीं हो सका। सीएम ग्रिड योजना के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। नगर निगम का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण बड़ी बाधा बने हुए हैं। इसी को लेकर संबंधित भवन स्वामियों और कारोबारियों को पहले ही कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। रोड चौड़ीकरण में हो रही देरी शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की रफ्तार को लेकर शासन स्तर से भी नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर काम में तेजी लाने की तैयारी की थी। हालांकि प्रस्तावित कार्रवाई फिलहाल टल गई है। पहले भी विरोध के चलते रुका अभियान कोहाड़ापीर, धर्मकांटा और कुदेशिया फाटक क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन स्थानीय विरोध और अन्य कारणों से अभियान पूरी तरह पूरा नहीं हो सका। पिछले कई महीनों से यह मामला चर्चा में बना हुआ है। व्यावसायिक क्षेत्र होने से संवेदनशील है इलाका जिस क्षेत्र में कार्रवाई प्रस्तावित है, वह शहर का प्रमुख व्यावसायिक इलाका है। यहां फर्नीचर, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें, बैंक्वेट हॉल, शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक स्थल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। इसी वजह से प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती थी। दिसंबर 2025 से जारी हैं नोटिस नगर निगम ने दिसंबर 2025 में पहली बार 350 से अधिक लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे। संबंधित लोगों को स्वयं निर्माण हटाने के लिए समय दिया गया था। निगम ने यह भी स्पष्ट किया था कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई का खर्च संबंधित भवन स्वामी से वसूला जाएगा। फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई स्थगित होने से प्रभावित कारोबारियों और स्थानीय लोगों को अस्थायी राहत मिली है। अब नगर निगम की ओर से नई तारीख घोषित किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी:नकदी, ज्वैलरी, स्कूटी और CCTV DVR भी ले गए चोर
    Next Article
    हाथरस में बाइक से गिरकर महिला की मौत:दामाद के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने जा रही थी, अस्पताल में दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment