Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बाइक से गिरकर महिला की मौत:दामाद के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने जा रही थी, अस्पताल में दम तोड़ा

    15 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय सीमा देवी निवासी समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीमा देवी सासनी क्षेत्र के गांव सठिया निवासी संदीप की सास थीं। संदीप सासनी क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी भी वहीं काम करती है। सीमा देवी पिछले छह महीने से अपने दामाद संदीप के साथ रह रही थीं और वह भी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थीं। आज सुबह संदीप अपनी पत्नी और सास सीमा देवी को बाइक से ईंट भट्ठे पर ले जा रहा था, तभी नेशनल हाईवे पर अचानक सीमा देवी बाइक से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बुलडोजर कार्रवाई रोकी गई:350 अतिक्रमणों पर कार्रवाई की तैयारी थी, छावनी में तब्दील हुआ था इलाका
    Next Article
    17 साल में 16500 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:कानपुर के धनीराम ने गंगा में बहते शव देख पहल की, पत्नी संग देहदान का प्रण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment