Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बारिश, बलिया में नदी में 9 मकान समाए:लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर; 71 शहरों में अलर्ट

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त पड़ गई है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के बाकी इलाकों में बारिश थम गई है। शनिवार सुबह 6:30 बजे बरेली में तेज बारिश हुई। वहीं, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। तेज ठंडी हवाएं चलीं। उधर, पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू नदी के कटाव की चपेट में आकर एक ही दिन में 9 मकान नदी में समा गए, जबकि 100 से ज्यादा परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए। लखीमपुर खीरी की नहर में शुक्रवार को फिर मगरमच्छ दिखा। इससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। एक हफ्ते पहले इसी इलाके में मगरमच्छ ने एक कुत्ते का शिकार किया था। वहीं, एक दूसरे गांव में खेत के पास लगे जाल में 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है, जिस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी प्रदेश के करीब 70-80% हिस्से से बारिश कराने वाले बादल गायब दिख रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आज 71 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 से 48 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर से मजबूत होंगी। इसके असर से 3-4 अगस्त से मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा। तेज बारिश का दौर शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना बोला- प्रेग्नेंट हो गए तो मैं गुनहगार नहीं:महिला रिपोर्टर से कहा- कानून मानोगे तो मुसलमान के नाम पर कलंक होगा, देखिए हलाला स्टिंग
    Next Article
    यूपी में पप्पू यादव के साधु वेश पर बवाल...पुतला फूंका:भड़के संतों ने तस्वीर पर चप्पलें बरसाईं, बोले- भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment