Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बचा ड्राइवर, बरेली के IVRI पुल पर लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    17 hours ago

    1

    0

    बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई (IVRI) पुल पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ एक चलती हुई कार अचानक धूं-धूं कर जल उठी। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी कार आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले हल्का धुआं निकला और कुछ ही पलों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। पुल पर लगा लंबा जाम पुल के बीचोबीच कार में लगी इस भीषण आग को देखकर आस-पास का ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सुरक्षा के लिहाज से दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया गया, जिससे आईवीआरआई पुल पर लंबा जाम लग गया। दमकल विभाग के पहुँचने से पहले कार राख स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाती, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजवादी पार्टी का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:विधायक ने खाली सिलेंडर लेकर किया विरोध, भाजपा सरकार को बताया गरीब विरोधी
    Next Article
    कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन:जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment